Amravati District: शिराजगांव कसबा थाना में आवास संकट, पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहने को मजबूर
Police Colony Construction: चांदूर बाजार तहसील के शिराजगांव कसबा थाना परिसर में पुलिस कॉलोनी का निर्माण वर्षों से अधूरा है। आवास सुविधा नहीं होने से पुलिसकर्मियों को परिवार से दूर रहना पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Police Colony Construction (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Shirajgaon Police Colony: अमरावती जिले के चांदूर बाजार तहसील के शिराजगांव कसबा थाना के कर्मचारियों के लिए पुलिस कालोनी का निर्माण सालों बीत जाने के बाद भी अटका हुआ है। वसाहत के लिए जगह तो तय कर ली गई है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू न होने से पुलिसकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हाल ही में पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में हलचलें तेज हो गई है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कर्मचारी तनाव में हैं।
शिरजगांव कस्बा में कॉलेज होने के बावजूद, कालोनी न होने के कारण पुलिसकर्मी अपने परिवार को साथ नहीं रख पाते। बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें चांदूर बाजार, परतवाड़ा या अमरावती से अप-डाउन करना पड़ता है। 12 से 14 घंटे की थकाऊ ड्यूटी के बाद सफर करना उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए – खतरनाक साबित हो रहा है। बीते वर्ष ड्यूटी के बाद अमरावती लौटते समय इसी थाने के एक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है।
शिराजगांव पुलिस कॉलोनी निर्माण में देरी
सुरक्षा और आर्थिक बोझ की दोहरी मार जो पुलिसकर्मी मजबूरी में स्थानीय स्तर पर निजी मकानों में रह रहे हैं, उन्हें मिलने वाले हाउस रेंट से कहीं ज्यादा किराया अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। ड्यूटी के दौरान अपराधियों से सामना होने के कारण आम बस्तियों में परिवार की सुरक्षा को लेकर भी वे हमेशा चिंतित रहते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव की समस्या बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग
गड़चिरोली के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र में दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे सख्त, भ्रामक विज्ञापन पर 10 लाख जुर्माना
ये भी पढ़े: Melghat News: स्मार्ट मीटर को लेकर मेलघाट में बढ़ा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी
पुलिसकर्मियों को विधायक बच्चू कडू से उम्मीदें
विधायक बच्चू कडू के कार्यकाल के दौरान चांदुर बाजार, अचलपुर, परतवाड़ा, आसेगांव और शिराजगांव कस्बा के पुलिस थानों की शानदार नई इमारतें बनकर तैयार हो चुकी हैं। परतवाड़ा और अचलपुर में बेहतरीन पुलिस वसाहत का निर्माण भी कराया गया है, लेकिन शिराजगांव सहित अन्य थानों में यह काम अधूरा है। अब इस पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों की नजरें भी विधायक बच्चू कडू पर टिकी हैं कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान कराएंगे।
