- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Special Voter List Revision Campaign 2026 Election Commission
अमरावती में 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान जून से होगा शुरू
Amravati District Voters News: भारत निर्वाचन आयोग ने अमरावती जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 25 लाख से अधिक मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Amravati Voter List (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Voter List Revision News: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे चरण की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण अभियान में महाराष्ट्र के अमरावती जिले को भी शामिल किया गया है। इसके तहत जिले के लगभग 25 लाख 81 हजार 722 मतदाताओं के विवरण का जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष सत्यापन किया जाएगा।
जून से अक्टूबर तक चलेगा अभियान वर्तमान जनगणना कार्यों और क्षेत्रीय मशीनरी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस अभियान का शेड्यूल तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया जून से शुरू होकर अक्टूबर में होगी। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी बूथ स्तर के अधिकारियों पर होगी, जो प्रत्येक मतदाता के घर जाकर उनके विवरण की पुष्टि करेंगे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील
राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने आधिकारिक एजेंट नियुक्त करने की अपील की। उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवाजी शिंदे के अनुसार इस सहयोग से मतदाता सूची से दोहरे नाम हटाने, मृत व्यक्तियों के नाम काटने और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
885 करोड़ रुपए की विकास योजना को मंजूरी, प्रशासन को मंत्री विखे पाटिल के निर्देश
सोलापुर में चोरों का दुस्साहस, पूरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए, संगम नगर में देर रात चोरी से हड़कंप
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान
तैनात की गई विशाल मशीनरी
इस व्यापक कार्य के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में जनशक्ति तैनात की है। पूरे जिले में कुल 2,682 मतदान केंद्र, 225 पर्यवेक्षक और 2,682 बीएलओ इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मुस्तैद रहेंगे।
ये भी पढ़े: अमरावती में नाबालिग से दरिंदगी का बड़ा मामला, 8 आरोपियों पर POCSO के तहत केस दर्ज
अभियान का महत्वपूर्ण कार्यक्रम
- 20 से 29 जून 2026: बीएलओ का प्रशिक्षण और प्रारंभिक तैयारी।
- 30 जून से 29 जुलाई 2026 निर्वाचन टीम द्वारा घर-घर जाकर प्रत्यक्ष सत्यापन।
- 5 अगस्त 2026 प्रारंभिक (मसुदा) मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026: दावों और आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि।
- 7 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
Amravati special voter list revision campaign 2026 election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान जून से होगा शुरू
May 16, 2026 | 03:45 PMमहाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
May 16, 2026 | 03:44 PMनासिक के विकास को मिलेगी रफ्तार: कैबिनेट बैठक में रिंग रोड, सिंचाई और कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान को करोड़ों मंजूरी
May 16, 2026 | 03:42 PMअजीत पवार की तस्वीर पर ‘श्री चक्र’ क्यों? नागपुर कार्यालय में वायरल तस्वीर पर सवाल, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज
May 16, 2026 | 03:29 PMNEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे लीक किए थे सवाल
May 16, 2026 | 03:27 PM885 करोड़ रुपए की विकास योजना को मंजूरी, प्रशासन को मंत्री विखे पाटिल के निर्देश
May 16, 2026 | 03:26 PM2 महीन तक कोमा में रहने के बाद 7 साल के बच्चे की मौत, टीचर पर स्केल से पीटने का आरोप
May 16, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













