दिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं ने एक अधेड़ व्यक्ति पर चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें लेने का आरोप लगाया। महिलाओं के मुताबिक, फोन की रीसाइकिल बिन में कथित तौर पर उनकी तस्वीरें मिलीं।
Two women confronted a man in Delhi Metro over alleged secret photography.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Women Safety : दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही दो महिलाओं ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें लेने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्राइवेसी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। इंस्टाग्राम पर Praveenya नाम की यूजर ने घटना के बारे में बताया।

उनके मुताबिक, वह अपनी दोस्त के साथ शाम के समय ग्रीन पार्क की ओर जा रही थीं। लोक नायक भवन मेट्रो स्टेशन के पास दोनों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर उनकी तस्वीरें खींचते हुए देखा। महिलाओं का कहना है कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो भी वह व्यक्ति लगातार उनकी ओर देखता रहा, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ।

चोरी से फोटो लेते हुए महिलाओं ने शख्स को पकड़ा

वीडियो में दोनों महिलाएं उस व्यक्ति से सीधे सवाल करती दिखाई देती हैं कि क्या उसने उनकी तस्वीरें ली हैं। महिला के सवाल करने पर व्यक्ति अपना फोन निकालता है और कुछ तस्वीरें डिलीट करता हुआ नजर आता है।

इसके बाद वह महिलाओं को अपना फोन दिखाकर तस्वीरें लेने से इनकार करता है। हालांकि, महिलाओं का दावा है कि जब उन्होंने फोन की रीसाइकिल बिन चेक की तो उसमें उनकी तस्वीरें मौजूद थीं।

महिलाओं ने इस घटना को लेकर आसपास मौजूद यात्रियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि एक व्यक्ति कथित तौर पर तस्वीरें लिए जाने की पूरी घटना देख रहा था, लेकिन उसने उस समय कोई हस्तक्षेप नहीं किया। महिलाओं के विरोध करने के बाद ही आसपास के कुछ लोग मामले में बोलने लगे।

महिलाओं की प्राइवेसी को लेकर चर्चा तेज

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की प्राइवेसी और सार्वजनिक जगहों पर होने वाले उत्पीड़न को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Praveenya ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि किसी महिला के कपड़े, व्यवहार या वह कहां बैठी है, उसे बिना अनुमति उसकी तस्वीर लेने का कारण नहीं बनाया जा सकता।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कथित घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी की तस्वीर उसकी अनुमति के बिना लेना गलत है। कई लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर ऐसे मामलों में आसपास मौजूद लोगों से पीड़ित व्यक्ति का साथ देने की अपील भी की।

वहीं, इस वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की निजता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Two women confronted a man in Delhi Metro over alleged secret photography.
दिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com