- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Police Combing Operation Bakrid Security
बकरीद से पहले अमरावती पुलिस अलर्ट, हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों पर कड़ी कार्रवाई
Bakrid Security Amravati: बकरीद त्योहार और शहर की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अमरावती पुलिस ने बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान 74 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई।

Amravati Police (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Police Combing Operation: आगामी बकरीद त्योहार व शहर में कानूनव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार 23 मई की रात शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर से बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने तड़ीपार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथसाथ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा है।
अपराधियों पर कड़ा प्रहार
74 हिस्ट्रीशीटर चेकपुलिस द्वारा रातभर चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन में शहर के विभिन्न इलाकों में रिकॉर्ड 74 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर जाकर उनकी जांच की गई। इसके अलावा, शहर से तडीपार किए जाने के बावजूद अवैध रूप से घूमते पाए गए 6 तड़ीपार अपराधियों को दबोचकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं न्यायालय द्वारा जारी पकड़े जाने वाले वारंट के तहत भी 1 कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज किए गए, जबकि रात के समय संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर 4 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त एक्शन
नशे के सौदागरों और पियक्कड़ों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत 15 मामले दर्ज किए। इसके अलावा प्रतिबंधित नशीले व अमली पदार्थों का सेवन करने वाले 3 लोगों को भी पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
समृद्धि महामार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60.80 लाख रुपये का माल किया जब्त
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी गाज
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। शहर के राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक, पंचवटी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े: MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
अमरावती में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच
शराब पीकर वाहन चलाने वाले २ चालकों पर मामला दर्ज हुआ। दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सीट बैठने वाले 59 चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा दुपहिया वाहनों में तेज आवाज करने वाले अवैध साइलेंसर लगाने वाले 14 वाहन चालकों को जुर्माना भुगतना पड़ा। फैंसी व बिना नंबर प्लेट के 4 वाहन मालिकों पर कार्रवाई हुई। सड़कों या नोपार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा निर्माण करने वाले 11 लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कदम उठाए।
Amravati police combing operation bakrid security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
Jun 06, 2026 | 04:05 AMGoogle का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













