Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी

Happy Birthday Kunal Khemu: बॉलीवुड में कई एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जो जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते है। आज हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका कश्मीर ब्लास्ट में घर उजड़ गया था। इस एक्टर ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की। तब से अब तक इस अभिनेता का जादू हिन्दी सिनेमा में छाया हुआ है।
Happy Birthday Kunal Khemu
फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
KUNAL KHEMU 4
कुणाल खेमू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. कुणाल खेमू 25 मई 1983 को श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में पैदा हुए थे। कुणाल के परिवार से भी रवि खेमू और ज्योति खेमू भी एक्टर हैं। कुणाल ने अपनी पढ़ाई श्रीनगर से ही की है। इसके बाद कुणाल पूरे परिवार के साथ साल 1990 में मुंबई शिफ्ट हो गया थे।
KUNAL KHEMU 3
एक्टर कुणाल खेमू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की है। फिल्म राजा हिंदुस्तानी, जख्म, जुड़वां, हम है राही प्यार के, जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए हैं।
KUNAL KHEMU 5
कुणाल ने एक इंटरव्यू में साल 1989 में कश्मीर हादसे को लेकर बताया कि कश्मीरी घाटी में एक ब्लास्ट हुआ था और इसमें उनका पूरा घर ढह गया था। यह धमाका इतना जोरदार धमाका हुआ था कि पूरा परिवार डरा हुआ था। लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ था, क्योंकि वो छोटे थे।
KUNAL KHEMU 7
कुणाल खेमू ने बताया कि वे बहुत छोटे थे, तो उन्होंने पूरे हादसे के गंभीर न लेते हुए वह इस बात पर उत्साहित हो गए कि टी.वी. पर उनका टूटा हुआ घर दिखाया गया। तो वह इस चीज पर डरने के बजाए खुश होने लगे। उन्हें लग रहा था कि वे फेमस हो गए है। जबकि उस घटना ने उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी थी।
KUNAL KHEMU 2
कुणाल ने कलयुग, ढोल, गोलमाल 3, गो गोवा गॉन जैसी मूवी में बतौर बतौर मुख्य कलाकार के रूप में काम किया है। कुणाल की व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो नवाब पटौदी की बेटी सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए है। सोहा और कुणाल की एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com