- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Villages Liquor Ban Pesa Law Mahua Products Initiative
अब नहीं बिकेगी शराब! गड़चिरोली के 25 गांवों ने लिया बड़ा फैसला
Gadchiroli News: गड़चिरोली के 25 गांवों ने सामूहिक रूप से शराबबंदी का संकल्प लिया। पेसा कानून के तहत मादक पदार्थों पर रोक और महुआ से पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाने पर जोर दिया गया।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Villages Liquor Ban: गड़चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील अंतर्गत आने वाले तथा अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे कुरुमवाड़ा गांव में जारावंडी इलाका समिति की बैठक शिशु नरोटे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गांव में शराब बिक्री बंद कर शराबमुक्त गांव करने के लिए गांव-गांव में मादक पदार्थ नियंत्रण कानून पर अमल करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में परिसर के 25 गांवों के गांव पाटिल, भुमया और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बैठक में पेसा कानून पर अमल करने के साथ ही गांव में घरेलू शराब के उपयोग पर बंदी लाने, आदिवासियों का स्वास्थ्य रक्षण के लिए गांव शराबमुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 25 गांवों में मादक पदार्थ नियंत्रण कानून पर अमल करने के साथ ही नशामुक्त गांव करने के लिए प्रत्येक गांव में प्रस्ताव पारित किया गया।
शराब से घरेलू विवाद बढ़े
बैठक में मुक्तिपथ तहसील संगठक किशोर मलेवार ने कहा कि शराब मनुष्य के शरीर के लिए हानिकारक है। शराब से घरेलू विवाद बढ़ने के साथ ही गांव की शांति भंग होती है। जिससे अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने के लिए गांव में शराबबंदी करने समय की आवश्यकता होने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
लाइब्रेरी में असुविधाओं पर भड़के विधायक मिलिंद नरोटे, नपं प्रशासन को फटकार लगा एसी लगाने के दिए निर्देश
गड़चिरोली किसानों को बड़ी राहत, 20 अप्रैल से शुरू होंगे सरकारी मक्का खरीदी केंद्र; जिलाधीश ने जारी किए आदेश
गड़चिरोली में नालियों और सड़कों के निर्माण की मांग, नागरिकों ने पूर्व राज्यमंत्री से लगाई गुहार
गड़चिरोली में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट; 1098 पर दें सूचना, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
इसके बाद प्रस्ताव पारित कर 25 गांवों के लोगों ने शराबबंदी का निर्णय लिया। साथ ही मादक पदार्थ नियंत्रण कानून पर अमल करने का निर्णय भी इस समय लिया गया।
महुआ से खाद्य पदार्थ तैयार करने पर जोर दें
बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से कहा गया कि महुआ से केवल शराब नहीं बल्कि पौष्टिक महुआ लड्डू समेत अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा सकते है। इसके माध्यम से वित्तीय स्थिति सुधारी जा सकती है। जिससे स्थानीय नागरिक महुआ से शराब तैयार करने के बजाय खाद्य पदार्थ तैयार करने पर जोर दें, ऐसा आह्वान किया गया।
यह भी पढ़ें:- ‘अजित पवार ने दी थी सरकार छोड़ने की धमकी’, अंबादास दावने का बड़ा दावा, कहा- पार्थ पवार को फडणवीस…
बैठक में आह्वान किया गया कि दुर्गम क्षेत्र में रोजगार की कमी है, ऐसी स्थिति में महुआ फूल से खाद्य पदार्थ बनाने की संकल्पना कारगर साबित हो गयी। जिससे लोग इस दिशा में कदम उठाए।
नागरिकों में जनजागृति करने की आवश्यकता
मादक पदार्थ बिक्री नियंत्रण कानून अनुसार अदिवासी गांवों की घरेलू शराब, खर्रा, सुगंधित तंबाकू, गांजा आदि मादक पदार्थ पर बंदी लगाने का अधिकार पेसा गांव सभा को होने की जानकारी बैठक में दी गई। इस पर अमल करने के लिए नागरिकों में जनजागृति करने की आवश्यकता है।
यदि अभी से ही इस पर अमल करने की शुरुआत की जाएगी तो आने वाले दिनों में नतीजा सकारात्मक दिखाई देगा। जिससे इस निर्णय पर कड़ाई से अमल करने का आह्वान किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Gadchiroli villages liquor ban pesa law mahua products initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














