-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Mpsc Group B Combined Preliminary Exam 2026 Attendance Report
अमरावती में MPSC संयुक्त पूर्व परीक्षा संपन्न, 11,408 अभ्यर्थी हुए शामिल, प्रशासन ने जताई संतुष्टि
MPSC Exam 2026: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित गट-ब अराजपत्रित सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 अमरावती के 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

MPSC Exam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati MPSC Candidates: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग एमपीएससी द्वारा आयोजित महाराष्ट्र गटब अराजपत्रित सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा2026 रविवार को एक ही सत्र में संपन्न हुई। शहर के 47 परीक्षा उपकेंद्रों पर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुल 13,671 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 11,408 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,263 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में लगभग 83.7 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। 47 परीक्षा उपकेंद्र बनाए गएपरीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए अमरावती शहर में कुल 47 परीक्षा उपकेंद्र बनाए गए थे।
बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक, समन्वय अधिकारी तथा अन्य सहायक कर्मचारी सहित कुल 1,550 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी।
अमरावती में MPSC परीक्षा का सफल आयोजन
इनमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संपन्न कराई गई थी। सबसे अधिक उपस्थिति प्रो. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, बडनेरा केंद्र पर 369 अभ्यर्थियों की रही। वहीं पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, नारायणा विद्यालयम तथा इंडो पब्लिक स्कूल जैसे बड़े केंद्रों पर भी 360 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
ये भी पढ़े: लोग खाते हैं इसलिए बिकता है गुटखा, एफडिए आयुक्त तुकाराम मुंढे के मकोका वाले फैसले पर भड़के फडणवीस के मंत्री
प्रशासन की व्यापक तैयारी
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना या तकनीकी बाधा की सूचना नहीं मिली। अधिकांश केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले पहुंच गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य से मध्यम स्तर का बताया।राज्य शासन के विभिन्न विभागों में गटब अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन को सफल बताया है।
Amravati mpsc group b combined preliminary exam 2026 attendance report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMBIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!
Jul 16, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM













