- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Mobile Theft Online Fraud Cotton Market Police Case News
अमरावती कॉटन मार्केट में शिक्षक का मोबाइल चोरी, जालसाज ने बैंक खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये; पुलिस जांच शुरू
Maharashtra Police News: अमरावती के कॉटन मार्केट में एक शिक्षक का मोबाइल चोरी होने के बाद जालसाज ने उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। सिटी कोतवाली और साइबर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Amravati Cyber Crime News: अमरावती शहर के व्यस्त कॉटन मार्केट इलाके में मोबाइल चोरी और उसके जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अज्ञात चोर ने न केवल पीड़ित का मोबाइल उड़ाया, बल्कि मोबाइल के जरिए बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 95 हजार रुपये की चपत लगा दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कलोती नगर मालु लेआउट निवासी और पेशे से शिक्षक बालकृष्ण रामदास आंधले 50 पुराने कॉटन मार्केट में सुबह करीब 8 बजे सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने सुबह 8।38 बजे एक सब्जी विक्रेता को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। इसके कुछ ही देर बाद सुबह 8.45 बजे के आसपास किसी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
मोबाइल की कीमत 11 हजार रुपये थी। इस फोन में बीएसएनएल का सिम कार्ड लगा हुआ था। मोबाइल चोरी होने के बाद जब पीड़ित ने जांच की, तो उन्हें एक बड़ा झटका लगा। चोरी हुए मोबाइल में जो सिम नंबर था, वह उनकी पत्नी सुवर्णा आंधले के खाते से लिंक था। अज्ञात जालसाज ने मोबाइल का एक्सेस मिलते ही यूपीआई और एनईएसएफ के माध्यम से अलगअलग ट्रांजेक्शन कर कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए।
सम्बंधित ख़बरें
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
समुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
मोबाइल चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी का एहसास होते ही बालकृष्ण आंधले ने सिटी कोतवाली थाने और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
Amravati mobile theft online fraud cotton market police case news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMसिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
May 17, 2026 | 07:45 PMमांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
May 17, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM











