24,000 किसानों के खातों में जमा हुआ अनुदान, तहसील में लगभग 33,000 किसान अनुदान के लिए पात्र

Kharif Fasal Nuksan: अमरावती में खरीफ फसल नुकसान के अनुदान का वितरण जारी। 33 हजार में से 73% किसानों को राशि मिली, 4 हजार खातों में तकनीकी अड़चनें। डीबीटी प्रणाली जल्द सुधरेगी।
Kharif Fasal Nuksan: अमरावती में खरीफ फसल नुकसान के अनुदान का वितरण जारी। 33 हजार में से 73% किसानों को राशि मिली, 4 हजार खातों में तकनीकी अड़चनें। डीबीटी प्रणाली जल्द सुधरेगी।
किसान (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: इस वर्ष खरीफ सीजन में अतिवृष्टि और लगातार बारिश के कारण हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने किसानों को हेक्टेयरी आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की है। तहसील में लगभग 33 हजार किसान अनुदान के लिए पात्र ठहराए गए हैं। इनमें से 24 हजार किसानों के बैंक खातों में 27 नवंबर तक अनुदान राशि जमा कर दी गई है।

अन्य 9 हजार किसानों की अनुदान जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 5 हजार किसानों के खातों में अनुदान जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि 4 हजार किसानों के बैंक खाते संयुक्त खाते या अन्य तकनीकी कारणों से फॉल्टी पाए गए हैं।

किसानों से आवश्यक दस्तावेज मांगे

इन किसानों से आवश्यक दस्तावेज और पटवारी रिपोर्ट मांगकर सुधार प्रक्रिया की जा रही है। संशोधित प्रस्तावित सूची सरकार को भेजने का काम शुरु है। प्रशासन का कहना है कि दो सप्ताह में पूरी प्रक्रिया पूर्ण होगी, और उसके बाद इन किसानों को भी अनुदान मिलना शुरू हो जाएगा।

डीबीटी प्रणाली के कारण विलंब

फिलहाल शासन की डीबीटी प्रणाली में तकनीकी अड़चनों के कारण अनुदान जमा होने में विलंब हो रहा है। 10 नवंबर से डीबीटी प्रक्रिया कुछ दिनों तक बंद थी। अब प्रणाली चालू है, लेकिन धीमी गति से काम कर रही है, ऐसी जानकारी प्रशासन ने दी है।

73 प्रश के खातों में जमा हुआ अनुदान

वर्तमान में तहसील के 73% किसानों के खातों में अनुदान जमा हो चुका है। डीबीटी प्रणाली जल्द ही पूरी तरह सामान्य होगी, उसके बाद शेष किसानों के खातों में भी अनुदान जमा होने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी।

- सोनल सूर्यवंशी, तहसीलदार, चांदूर बाजार