ठाणे में गुड़ी पड़वा पर परंपरा और आधुनिकता का दिखा संगम, भव्य स्वागत यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम शिंदे

Gudi Padwa: ठाणे में नव वर्ष का भव्य स्वागत हुआ। कोपिनेश्वर मंदिर से निकली शोभा यात्रा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सहित हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक संदेशों के साथ शामिल हुए।
Eknath Shinde In Gudi Padwa Event
ठाणे में गुड़ी पड़वा के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Eknath Shinde In Gudi Padwa Event: महाराष्ट्र के की सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाले ठाणे में गुड़ी पाड़वा का उत्साह चरम पर दिखा। गुरुवार को गुड़ी पाड़वा और नए साल के मौके पर ठाणे की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार निकली स्वागत यात्रा में आम नागरिकों से लेकर ख़ास लोगों की उपस्थिति रही।

कोपिनेश्वर मंदिर न्याय की शोभा यात्रा

ठाणे के पुरातन कोपिनेश्वर मंदिर न्यास समिति की तरफ हर साल की तरह इस वर्ष भी नए साल के स्वागत यात्रा में हजारों लोगों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शहर के छोटे बच्चों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साह के साल नए साल की स्वागत यात्रा एवं पालकी निकाली।

इस मौके पर शहर के कई सामाजिक संगठनों, स्कूलों, बैंकों और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने रथों के साथ बड़े जोश के साथ इस नए साल की स्वागत यात्रा में हिस्सा लिया। ज्यादातर लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। स्वागत यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के माध्यम से संदेश

गुड़ी पाड़वा एवं नव वर्ष स्वागत यात्रा में पर्यावरण सरंक्षण, अंगदान, आयुर्वेद का महत्व, अच्छी डाइट और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने वाले रथ इस यात्रा में शामिल हुए। साथ ही, इस यात्रा में शामिल बच्चों ने मल्लखंभ और शारीरिक व्यायाम के शानदार प्रदर्शन किए।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब ​​हम एक-दूसरे के साथ मिलकर और शहर में घूमे, जगह-जगह एक-दूसरे को बधाई दी, तो पाड़वा के त्योहार की मिठास और भी बढ़ गई। कई स्थानों पर आम नागरिकों,महिलाओं और बच्चों ने डिप्टी सीएम से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। लगभग 3 घंटे चली इस स्वागत यात्रा में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक, MP नरेश म्हस्के, MLA संजय केलकर, पूर्व MLA रवींद्र फाटक, ठाणे महानगरपालिका की मेयर शर्मिला पिंपोलकर, डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर सौरभ राव के साथ मनपा के कई अधिकारी, नगरसेवक, समाजसेवी एवं नागरिकों ने भाग लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com