- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Illegal Private Buses Action Demand Yuva Seva Shivsena
Amravati News: बस स्थानक पर अवैध निजी बसों के खिलाफ युवा सेना शिवसेना की कार्यवाही की मांग
Amravati Illegal Buses: अमरावती बस स्थानक के आसपास बिना परमिट चल रही अवैध निजी बसों के खिलाफ युवा सेना शिवसेना ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Amravati illegal buses (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Paratwada Bus: स्थानीय बस स्थानक और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निजी बसों द्वारा नियमों के उल्लंघन के मामले में युवा सेना शिवसेना ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि बस डिपो के सामने, गाडगे नगर, पंचवटी चौक और राजापेठ चौक में ऐसी ट्रैवल्स बसें चल रही हैं जिनके पास परमिट नहीं है। फिर भी ये बसें अवैध रूप से 200 मीटर के दायरे के भीतर यात्रियों को ढो रही हैं। विशेष रूप से अमरावती-परतवाडा और अमरावती-मोर्शी-वरूड मार्गों पर ये बसें चल रही हैं।
राज्य को आर्थिक नुकसान
पत्र में यह भी कहा गया कि अवैध बसों के संचालन में कर्मियों का भी सहयोग है। शासन के नियमों के अनुसार बस स्थानक के भीतर या 200 मीटर के दायरे में बिना परमिट बसों द्वारा यात्रियों को ढोना गंभीर अपराध है। बावजूद इसके, इन बसों के संचालक यात्रियों को प्रलोभन देकर अवैध रूप से बसों में बैठाते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में रहती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही राज्य को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
ये भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर मालेगांव के पुलिस परेड ग्राउंड के पास भीषण धमाका, बच्चों सहित 5 लोग लहूलुहान
युवा सेना शिवसेना स्टाइल में आंदोलन करने की चेतावनी
युवा सेना शिवसेना के जिला समन्वयक अक्षय पवार ने पत्र में अनुरोध किया है कि परिवहन अधिकारी अवैध बसों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करें। साथ ही भविष्य में ऐसी बसें सड़क पर देखी गईं, तो युवा सेना शिवसेना स्टाइल में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। पत्र की एक प्रतिलिपि परिवहन मंत्री महाराष्ट्र राज्यप्रताप सरनाईक को भी भेजी गई है।
Amravati illegal private buses action demand yuva seva shivsena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कब है रामनवमी 2026? तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 18, 2026 | 11:30 PMचैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोकी सैन्य कार्रवाई… सऊदी अरब और तुर्किये की अपील पर हुआ सीजफायर
Mar 18, 2026 | 10:29 PMविकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Mar 18, 2026 | 10:08 PM‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM













