-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Heavy Rainfall Irwin Hospital Flooded Monsoon Preparedness Fail 2026
अमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
- Written By: केतकी मोडक
Amravati Heavy Rainfall: अमरावती में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन शहर में जलभराव हो गया। इर्विन अस्पताल और राजापेठ अंडरपास में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ।

अमरावती में मुसलधार बारिश की तस्वीर (सोर्स - फोटो नवभारत)
3 Hours Thunderstorm In Amravati: अमरावती जिले में बुधवार को दोपहर 4 बजे के बाद में करीब 3 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर और जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। एक ओर जहां इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में हुए जलभराव ने मनपा के मानसून-पूर्व तैयारियों के दावों की पोल खोल दी।
सबसे चिंताजनक स्थिति सरकारी इर्विन अस्पताल में देखने को मिली, जहाँ पानी घुसने से सीटी स्कैन और एक्स-रे विभाग प्रभावित हो गए। राजकमल चौक, शाम चौक, इर्विन परिसर, तटबंदी क्षेत्र, गोपाल नगर तथा अन्य कई रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव हो गया। पुराने सूती बाजार की सब्जी मंडी, व्यावसायिक परिसरों और कई दुकानों के बेसमेंट में पानी भरने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। कृषि उपज मंडी परिसर में भी पानी जमा होने से कामकाज प्रभावित हुआ।
फसल के लिए उपयुक्त वर्षा
अमरावती जिले के चारों मंडलों में फसल के लिए उपयुक्त वर्षा हुई है। इसके चलते आगामी 1-2 दिनों में किसान अपने खेतों में बुआई कर सकते हैं। जिला कृषि अधीक्षक राहुल सातपुते ने बताया कि कपास के लिए अनुकूल वर्षा हुई है; वहीं सोयाबीन की बुआई भी अब किसान कर सकते हैं। संतरा उत्पादकों के लिए यह राहत भरी खबर है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 जुलाई तक तापमान बरकरार रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
गोपाल नगर और राजापेठ अंडरपास बंद रहा
अमरावती शहर के गोपाल नगर और राजापेठ अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गए। कई वाहन पानी में बंद पड़ गए और यातायात प्रभावित रहा। इस स्थिति ने नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर दर्यापुर, अचलपुर, चांदूर बाजार, अंजनगांव सुर्जी और मेलघाट क्षेत्र के धारणी सहित जिले की सभी 14 तहसीलों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई। नदियां-नाले उफान पर आ गए, हालांकि देर शाम तक जिले में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली। किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन के लिए संजीवनी बताया है, जबकि शहरवासियों ने जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
इर्विन अस्पताल में घुसा पानी
इर्विन अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, विभिन्न वार्डों और पुलिस चौकी परिसर में पानी भर जाने से मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के सीटी स्कैन और एक्स-रे विभाग में पानी घुसने से महंगी चिकित्सा मशीनों को नुकसान पहुँचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
जानिए आगामी 4 दिनों के लिए विदर्भ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक अमरावती जिले में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का भी अनुमान है।
Next 5 days rainfall forecast and weather warning for Vidarbha Dated 24.06.2026#WeatherForecast #imdnagpur #IMDhttps://t.co/i92bcFAP1W@ChandrapurZilla @collectorchanda @KrishiCicr @InfoWashim @Indiametdept @ngpnmc @collectbhandara @CollectorNagpur @CollectorYavatm pic.twitter.com/j2l0rtzB63 — Regional Meteorological Centre, Nagpur (@imdnagpur) June 24, 2026
धारणी में जनजीवन प्रभावित
धारणी तहसील में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से धारणी-परतवाड़ा मार्ग करीब आठ घंटे तक बाधित रहा, जबकि बिजली के तार टूटने से शहर समेत आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पेड़ों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पुनः शुरू कराया।
यह भी पढ़ें:- राजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
बारिश के दौरान बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से धारणी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आठ घंटे तक अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रातभर मरम्मत कार्य कर खराबी दूर की, जिसके बाद रात लगभग 2 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त नमी बनने से खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी और खेती के कार्यों में तेजी आएगी। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी है।
Amravati heavy rainfall irwin hospital flooded monsoon preparedness fail 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 06:45 AMMonsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Jul 21, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
Jul 21, 2026 | 06:33 AMNHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
Jul 21, 2026 | 06:30 AMAditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
Jul 21, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
Jul 21, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














