- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Fazila Jabeen Death Case Nagpur Murder Investigation
नागपुर दहेज प्रताड़ना: फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत
Nagpur Murder Case News: अमरावती की फाजिला जबीन की नागपुर स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और दम घुटने से मौत की आशंका सामने आई है।

Nagpur Murder Case (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Nagpur Suspicious Death News: अमरावती शहर के सौदागरपुरा निवासी फाजिला जबीन की नागपुर स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले ससुराल पक्ष ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में गला दबाने और दम घुटने से मौत होने की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताई गई है। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि जबीन पर उसके जेठ इरफान की गंदी नजर भी कई दिनों से थी। उसकी पत्नी गर्भवती रहने से वह मायके जाने से वह बार बार जबीन पर दबाव डालता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर तहसील पुलिस ने फाजिला के पति मोहम्मद जुबेर, जेठ मोहम्मद इरफान और ससुर मोहम्मद जलील शेख उर्फ संजू पटेल के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने, धमकी और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुर अब भी फरार बताया जा रहा है।पति देता था दूसरी शादी की धमकीपुलिस सूत्रों के अनुसार फाजिला की शादी इसी वर्ष 25 जनवरी को नागपुर के मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद जुबेर से हुई थी।
पति जुबेर उसे काफी प्रताड़ित करता
शादी के बाद से ही पति जुबेर उसे काफी प्रताड़ित करता रहता था और दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। वही कई दिनों तक अपने घर नहीं आता था। यह बात पति जुबेर की दोनों बहनों को भी पता थी। फाजिला जबीन की मां को यह बात पता चलने पर वह उसे बारबार शादी तोड़ने की बात कहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में केमिस्टों की महा-हड़ताल से हाहाकार; ऑनलाइन दवाओं के विरोध में बंद रहे लाखों मेडिकल स्टोर
NEET पेपर लीक का बीड-पुणे कनेक्शन; 700 से ज्यादा नंबर पाने वाले छात्रों का CBI ने खंगाला डेटा
रायगड़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ पकड़ा गया
भंडारा जिले में पटवारियों के 34 पद रिक्त, 7 तहसील और 34 राजस्व मंडलों का काम प्रभारियों के भरोसे
मगर जबीन का कहना रहा कि भाई ने बहुत मेहनत करके यह विवाह कराया है। कई लोगों का कर्जा है। इस लिए वह संसार निभाना चाहती है। तोडना नहीं चाहती है। चाहे कुछ भी हो जाए। उसकी यह जिद्द ही उसकी मौत का कारण बन गई और 15 मई को ससुराल पक्ष ने मायके वालों को फाजिला की मौत की सूचना देकर हृदयघात से मौत होने का बहाना बताया।
ये भी पढ़े: “यह यूपी-बिहार नहीं, महाराष्ट्र में मत लाओ बुलडोजर कल्चर”, बॉम्बे हाईकोर्ट की निगम को कड़ी फटकार
गला घोंटने की आशंका
शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला नागपुर की तहसील पुलिस तक पहुंचाया। जिसके बाद प्राथमिक रिपोर्ट में गला घोंटने की आशंका सामने आने के बाद नागपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका के भाई की शिकायत में दहेज प्रताड़ना और जेठ द्वारा गलत नीयत से दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Amravati fazila jabeen death case nagpur murder investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
May 20, 2026 | 05:56 PMट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’
May 20, 2026 | 05:55 PMJamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
May 20, 2026 | 05:53 PMKheti Poster Out: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार
May 20, 2026 | 05:50 PMराहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
May 20, 2026 | 05:41 PMWhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
May 20, 2026 | 05:39 PMनागपुर दहेज प्रताड़ना: फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत
May 20, 2026 | 05:37 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














