- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mother Daughter Suicide Vyankateshnagar Dowry Harassment Case Five Arrested
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
Nagpur Suicide Case: नागपुर में मां-बेटी की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का आरोप सामने आया है। पुलिस ने पति सहित 5 ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर आत्महत्या मामला,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Mother Daughter Suicide Case News: नागपुर नंदनवन थाना क्षेत्र के व्यंकटेशनगर इलाके में बीते शुक्रवार को मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण से पूरे शहर में खलबली मच गई थी। अब इस मामले में मृतकों के रिश्तेदारों ने बड़े खुलासे किए हैं। ससुराल वालों द्वारा दहेज सहित अलग-अलग कारणों से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी सामने आई है, इसीलिए पुलिस ने पति सहित 5 ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बीते शुक्रवार की सुबह व्यंकटेशनगर निवासी संगीता श्रीराम ढबाले (52) और उनकी बेटी ओमनगर सक्करदरा निवासी आकांक्षा लोकेश ब्रहमे (29) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था। संगीता शिक्षिका थीं, जबकि आकांक्षा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और गृहिणी थी। आकांक्षा का पति लोकेश इंजीनियर है और निजी संस्थान में काम करता है।
पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान गीता के भाई विलास पिसे ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा का पति लोकेश ब्रहमे (30), ससुर सुधाकर (60), सास अनुसया (50), ननद प्राची डाफ और उसके पति अमोल डाफ शादी के बाद से आकांक्षा को प्रताड़ित कर रहे थे। पहले तो उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। फिर भी आकांक्षा यातनाएं सहन करती रही।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
Fake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
Nagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
Nagpur Project News: NMRCDA के 7,474 करोड़ के बजट को मंजूरी, आउटर रिंग रोड और IBFC परियोजना को हरी झंडी
दबाव से तंग मां-बेटी ने की आत्महत्या, 5 पर केस
2 महीने पहले आकांक्षा के प्रसव के दौरान ससुराल वालों ने बेटा ही जन्मने के लिए दबाव डाला था लेकिन उसे बेटी हुई, जन्म लेते समय उसने भी दम तोड़ दिया।
इस वजह से भी ससुराल वाले उसे ताने दे रहे थे। तंग आकर आकांक्षा ने ससुराल छोड़ दिया और अपनी मां संगीता के यहां रहने आ गई।
ससुराल वाले चाहते थे कि मां-बेटी की खेती भी उनके नाम पर हो जाए। इसके लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था।
यह भी पढ़ें:-Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
इसी वजह से तंग आकर संगीता और आकांक्षा ने फांसी लगाई, अब पुलिस ने उपरोक्त 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Nagpur mother daughter suicide vyankateshnagar dowry harassment case five arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













