-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Jamun Health Benefits Diabetes Control Pregnancy Benefits Superfruit India
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
- Written By: सीमा कुमारी
Jamun Health Benefits For Pregnant Women: जामुन को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

जामुन (सौ.सोशल मीडिया)
Diabetes Control Fruits India: इस समय उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जैसा कि जानते है कि, गर्मी शुरू होते ही बाजार में कई मौसमी फल- सब्जियां मिलना शुरू हो जाती है। इन्ही में से एक जामुन है। स्वाद से भरपूर यह फल सिर्फ गर्मियों का मजा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बताया गया है।
गर्मियों में जामुन है सेहत का खजाना
आयुर्वेद में जामुन को ठंडी तासीर वाला फल बताया गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है। यही वजह है कि गर्मियों में लोग इसे जरुर खाना पसंद करते है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए जामुन को फायदेमंद बताया गया है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
बिहार सरकार के पर्यावरण, जल एवं वन विभाग के अनुसार जामुन को डायबिटीज के लिए लाभकारी फल माना जाता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। सीमित मात्रा में जामुन का सेवन गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है, हालांकि किसी भी घरेलू उपाय से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुतबिक,जामुन का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें-Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
हार्ट और इम्यूनिटी के लिए बेहतर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो,जामुन का सेवन डायबिटीज के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के अलावा, हार्ट और इम्यूनिटी पावर के लिए बढ़िया होता है। जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद कर सकते है।
इसके अलावा, जामुन का सेवन हार्ट के लिए भी अच्छा फल हो सकता है। कम कैलोरी होने की वजह से वजन नियंत्रित रखने वालों के बीच भी यह काफी पसंद किया जाता है।
स्किन और ओरल हेल्थ के लिए भी उपयोगी
गर्मी और धूप की वजह से त्वचा बेजान दिखने लगती है, ऐसे में जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते है। वहीं, आयुर्वेद में जामुन की टहनियों को दातून के रूप में इस्तेमाल करने का भी जिक्र मिलता है। माना जाता है कि इससे दांतों और मसूड़ों को फायदा मिल सकता है।
Jamun health benefits diabetes control pregnancy benefits superfruit india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
Jul 09, 2026 | 02:34 PMजर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
Jul 09, 2026 | 02:32 PMMonsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Jul 09, 2026 | 02:32 PMकलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
Jul 09, 2026 | 02:31 PMइस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
Jul 09, 2026 | 02:27 PMभारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
Jul 09, 2026 | 02:25 PMनवभारत कॉन्क्लेव का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शुभारंभ; देखें कार्यक्रम की तस्वीरें
Jul 09, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM













