-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Doctors Protest Bhms Mmc Registration Ima
मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
- Written By: आंचल लोखंडे
IMA Amravati: अमरावती में 700 से अधिक डॉक्टरों ने बीएचएमएस चिकित्सकों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण देकर आधुनिक चिकित्सा की अनुमति देने के फैसले का विरोध किया।

अमरावती डॉक्टर मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Doctors Protest: महाराष्ट्र सरकार द्वारा सीसीपीएम पात्रता प्राप्त बीएचएमएस चिकित्सकों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) में पंजीकरण देकर आधुनिक चिकित्सा की अनुमति देने के निर्णय के विरोध में गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में शहर के 700 से अधिक डॉक्टरों ने विशाल मोर्चा निकाला। इर्विन चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए मोर्चे के बाद एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
आंदोलन के दौरान डॉक्टरों ने ‘नकली मुन्नाभाई नहीं चाहिए’ तथा ‘मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं’ जैसे नारे लगाए। ओपीडी सेवाएं रहीं बंद आंदोलन के समर्थन में जिले के अधिकांश निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ओपीडी एवं नियमित चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं। निजी अस्पतालों की गैर-आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई। डॉक्टरों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी पेशेगत हित के लिए नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए है।
हाईकोर्ट के निर्णय तक रोक की मांग
आईएमए ने कहा कि मामला वर्तमान में मुंबई हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अंतिम निर्णय आने तक सीसीपीएम पात्रता वाले बीएचएमएस चिकित्सकों का एमएमसी में पंजीकरण तत्काल रोका जाए तथा मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
ये भी पढे़: अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
सरकार के निर्णय पर उठाए सवाल
आईएमए अमरावती के अध्यक्ष डॉ. दिनेश वाघाडे और सचिव डॉ. विक्रम वानखड़े के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सीसीपीएम का एक वर्षीय प्रशिक्षण एमबीबीएस की साढ़े पांच वर्ष की वैज्ञानिक एवं क्लीनिकल शिक्षा का विकल्प नहीं हो सकता। संगठन ने कहा कि बीएचएमएस चिकित्सकों का पंजीकरण पहले से महाराष्ट्र होम्योपैथी परिषद में है। ऐसे में उन्हें एमएमसी में पंजीकृत करने से आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।
Amravati doctors protest bhms mmc registration ima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:46 PMनवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMजन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














