-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jyoti Singh Pawan Singh Controversy Ivf Wants Baby Latest News Hindi
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
- Written By: यति सिंह
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से रिश्तों में तनाव के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लेने की बात कही है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jyoti Singh Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के रिश्तों में आई दरार और आपसी खींचतान की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। इसी बीच ज्योति सिंह के एक ताजा बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक औरत के तौर पर मां बनने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उनके इस नए कदम ने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर किसी को हैरान कर दिया है।
हाल ही में ज्योति सिंह एक आईवीएफ सेंटर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर विचार साझा किए। उन्होंने बहुत ही इमोशनल होते हुए कहा कि हर महिला की तरह उनके अंदर भी मां बनने की एक स्वाभाविक इच्छा है। अपने इस सपने को सच करने के लिए वे आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद लेने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने बताया कि अगर आने वाले समय में परिस्थितियां सही रहीं तो वे निश्चित रूप से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी। उनके इस बयान के सामने आते ही मनोरंजन जगत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आपसी तनाव और विवादों के साये में गुजर रही जिंदगी
ज्योति सिंह का यह फैसला ऐसे वक्त में सामने आया है जब पवन सिंह के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। दोनों के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ चुकी है कि मामला कोर्ट और तलाक की बातचीत तक जा पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो के कड़े मुकाबले में जीतीं श्रेया, ट्रॉफी अपने नाम कर पेश की इंसानियत की मिसाल
काश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में फिर दिखेगा जलवा
कुछ समय पहले ज्योति सिंह अचानक पवन सिंह के आवास पर पहुंच गई थीं और वहां से वीडियो जारी करके उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस घटना के बाद पवन सिंह को भी मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई देनी पड़ी थी। इस तरह के लगातार होते विवादों के बीच ज्योति सिंह द्वारा मां बनने की इच्छा जाहिर करना लोगों को काफी चौंका रहा है।
टीवी शो से लेकर सावन में नॉनवेज खाने तक विवादों में घिरे हैं पवन सिंह
पवन सिंह इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस शो में उनके साथ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे कई दिग्गज सितारे भी नजर आ रहे हैं। शो के दौरान काजल राघवानी ने उन पर जबरन किसिंग सीन थोपने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें: 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
इसके अलावा हाल ही में पवित्र सावन महीने में चिकन खाते हुए पवन सिंह एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि तमाम विवादों के बावजूद पवन सिंह अपने पेशेवर काम में लगातार बिजी हैं।
Jyoti singh pawan singh controversy ivf wants baby latest news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:46 PMनवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMजन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














