अमरावती में बड़ी कार्रवाई: माया नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
Amravati Crime News: अमरावती अपराध शाखा ने 18 माह के लिए तड़ीपार आरोपी बादल लुंड को तलवार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी माया नगर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती में बड़ी कार्रवाई: 18 महीने के लिए तड़ीपार आरोपी 'बादल लुंड' गिरफ्तार तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Amravati Illegal Weapons News: अमरावती शहर के माया नगर, एमआईडीसी परिसर के लोगों में हाथ में तलवार लेकर दहशत फैला रहे तडीपार आरोपी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तलवार जब्त की गई। उसे 18 माह के लिए तड़ीपार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम बादल किशोर लुंड (26, माया नगर, सुतगिरणी रोड, अमरावती) है।
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस समय सूचना मिली कि एक रिकॉर्डधारी अपराधी एमआईडीसी और माया नगर चौक क्षेत्र में हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर लोगों को धमकाते हुए दहशत फैला रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल किशोर लुंड को हिरासत में लिया। आरोपी ने बताया कि उसने तलवार बगिया टी-पॉइंट के पास झाड़ियों में छिपा रखी है। अमरावती पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान से एक लोहे की धारदार तलवार कीमत 1,500 रुपये बरामद की। आरोपी के खिलाफ बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
यह भी पढ़ें:- अंजनगांव सुर्जी के विहिगांव में महिला मजदूर का शव मिला; करंट या शराब? पुलिस जांच जारी
आरोपी पर दर्ज है कई मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी है और अमरावती शहर और ग्रामीण क्षेत्र से 18 माह के लिए तड़ीपार किया गया था। साथ ही वह बडनेरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले में भी फरार चल रहा था। उक्त कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, गजानन ठेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, मंगेश परिमल, विशाल वाकपांजर, मिर्झा नईम बेग, विकास गुडधे, सागर ठाकरे और योगेश पवार ने की।
