- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Bjp Leader Demands Action Against Accused For Illegally Issuing Birth Certificates
अमरावती: अवैध रूप से जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप, भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग
Amravati News: महानगरपालिका ने 2024 में जारी 1,709 अवैध जन्म प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं। 730 लोगों ने प्रमाणपत्र वापस किया, जबकि 504 लापता हैं। भाजपा नेता ने घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: पूजा सिंह

भाजपा नेता किरीट सोमैया (सौ. सोशल मीडिया)
BJP Leader Kirit Somaiya Made The Allegation: महानगरपालिका द्वारा वर्ष 2024 में 1,709 लोगों को अवैध रूप से जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। जांच के बाद ये सभी प्रमाणपत्र अब रद्द कर दिए गए हैं। मनपा की कार्रवाई के दौरान 730 लोगों ने अपने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र वापस जमा किए, लेकिन 504 व्यक्ति लापता हैं। उनके पते नहीं मिल रहे हैं या उन्होंने प्रमाणपत्र वापस नहीं किया है।
इस प्रकरण में अब पुलिस जांच जारी है। जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें यूसुफभाई, रफीकभाई चिकूवाले, फिरोजभाई आदि शामिल हैं। इन सभी को अपने जाली प्रमाणपत्र वापस करने ही होंगे, ऐसा स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाई की जाए
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रशासन और पुलिस से यह भी मांग की है कि ऐसे सभी फर्जी प्रमाणपत्रधारकों की कड़ाई से जांच की जाए और घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण के सामने आने के बाद अमरावती शहर में चर्चा और चिंता दोनों ही बढ गई है। नागरिकों की ओर से मनपा की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
भीषण गर्मी से अमरावती में उष्माघात के मरीज बढ़े, 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ये भी पढ़ें : कपड़ा निर्माता से 11.88 लाख की ठगी, पेमेंट मांगने पर जान से मारने की धमकी; गुजरात कंपनी मालिक पर FIR
भाजपा नेता ने सबूत पेश करने की कही बात
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे सेना और एमआईएम को मैं साफ चेतावनी देता हूं अगर सच में आपका जन्म अमरावती में हुआ है तो सबूत पेश करें और प्रमाणपत्र लें। लेकिन कोई भी बांग्लादेशी, घुसपैठिया या अपात्र व्यक्ति को जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा।
Amravati bjp leader demands action against accused for illegally issuing birth certificates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














