-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Badnera Murder Mystery Solved Three Arrested Om Kaithwas
अमरावती मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: केतकी मोडक
Badnera Murder Case: अमरावती क्राइम ब्रांच ने बडनेरा में हुई ओम कैथवास की हत्या की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने बोरगांव डैम इलाके से दो भाइयों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

अमरावती पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati Murder Case Solved in 6 Hours: अमरावती शहर क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए बडनेरा थाना क्षेत्र में हुए कत्ल की गुत्थी को महज 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे/चचेरे भाइयों सहित एक नाबालिग को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन धनराज कैथवास (19, भगतसिंग चौक, पुरानी बस्ती, बडनेरा) व संकेत विनोद कैथवास (20, माताफैल, पुरानी बस्ती, बडनेरा) है।
देशी शराब दुकान के पास मिला था शव
जानकारी के अनुसार बडनेरा थाना क्षेत्र के एक देशी शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्तालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मृतक की पहचान ओम आशीष कैथवास (माता फैल, पुरानी बस्ती, बडनेरा) के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओम की किसी धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई थी।
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में उपायुक्त यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, रमेश धुमाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे व कैलाश पुंडकर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर, पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनुने व अन्य पुलिसकर्मियों ने की।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में आज से बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान शुरू
मुंबई में पानी चोरी का बड़ा खुलासा, पवई के फिल्टर पाड़ा में रोजाना हजारों लीटर पानी की अवैध निकासी
अमरावती में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई री-नीट परीक्षा, 91 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
74 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग को SC से राहत; कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में गिरफ्तारी होने पर जमानत का आदेश
6 घंटे में दबोचे गए आरोपी, पुलिस ने दिखाई तत्परता
शुरुआत में अमरावती पुलिस के पास हत्यारों का कोई सुराग नहीं था। क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें:- खुद की तिजोरी में पड़े हैं 526 करोड़, पर साहब चले हैं बाजार से कर्ज लेने! नागपुर मनपा का अनोखा पॉकेट मनी बजट
पुलिस को पता चला कि मृतक का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, गोपनीय सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरगांव डैम इलाके में घेराबंदी की और वहां से तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनकी मृतक ओम कैथवास के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी पुराने विवाद के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने धारदार चाकू से गोदकर ओम की हत्या कर दी।
Amravati badnera murder mystery solved three arrested om kaithwas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 22, 2026 | 01:46 PMमुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Jun 22, 2026 | 01:42 PMराम मंदिर चढ़ावे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, ₹420 का चेक बनाकर चंपत राय को भेजा
Jun 22, 2026 | 01:37 PMअमरावती में आज से बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान शुरू
Jun 22, 2026 | 01:35 PMमुंबई में पानी चोरी का बड़ा खुलासा, पवई के फिल्टर पाड़ा में रोजाना हजारों लीटर पानी की अवैध निकासी
Jun 22, 2026 | 01:29 PMMP में मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव, 7-8 नए चेहरों की एंट्री और कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी
Jun 22, 2026 | 01:26 PMअमरावती में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई री-नीट परीक्षा, 91 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
Jun 22, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM











