- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Nagaradhyaksh Election Municipal Multicorner Contest 2025
नगराध्यक्ष पद के लिए ‘महासंग्राम’, 9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में बहुकोणीय मुकाबला
Amravati Municipal Council Elections: अमरावती की 9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में नगराध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला। सभी दलों ने चुनाव को दिलचस्प बनाया।
- Written By: आंचल लोखंडे

नगराध्यक्ष पद के लिए ‘महासंग्राम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Multicorner Contest: अमरावती जिले की 9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में मंगलवार को हुए मतदान ने स्थानीय स्वराज संस्थाओं की राजनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। कुल 11 स्थानों पर हुए मतदान में राष्ट्रीय पार्टियों के साथ क्षेत्रीय दलों और बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनावी माहौल गर्म कर दिया है।
भाजपा ने सभी नगर परिषदों में नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार उतारकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने 9 स्थानों पर प्रत्याशी उतारे हैं और सत्ता में वापसी का प्रयास किया है। शिवसेना के दोनों गुटों (शिंदे-उद्धव) ने 6-6, प्रहार ने 6 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित गुट) ने 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जो कई जगह किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही एमआईएम (2), बसपा, आप, माकपा और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों के कारण चुनाव समीकरण जटिल हो गए हैं।
नगरनिहाय राजनीतिक समीकरण
अचलपुर, वरुड, दर्यापुर और धारणी में बहुकोणीय संघर्ष के कारण उलटफेर की पूरी संभावना बनी हुई है। धामणगांव रेलवे में केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिखाई दी। कई स्थानों पर किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
अचलपुर (प्रभाग 20)
- भाजपा, कांग्रेस, दोनों शिवसेना गुट, एमआईएम, प्रहार व निर्दलीय कुल 7 तरफा मुकाबला।
मुस्लिम व ओबीसी मतों के कांग्रेस-एमआईएम में विभाजन से भाजपा को लाभ मिल सकता है।
शिवसेना और प्रहार भी निर्णायक बन सकते हैं।
चांदूर बाजार (प्रभाग 10)
- मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच।शिवसेना-उद्धव व राष्ट्रवादी (अजित गुट) के कारण कांग्रेस को नुकसान संभव।
- ग्रामीण मतदाता भाजपा की ओर झुकते दिखे।
चिखलदरा (प्रभाग 10)
केवल 3 उम्मीदवार मैदान में। भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष।
मोर्शी (प्रभाग 12)
भाजपा-कांग्रेस के साथ 3 छोटे दल मैदान में। निर्दलीय उम्मीदवार को भी अवसर मिल सकता है।
शेंदुरजना घाट (प्रभाग 10)
6 उम्मीदवारों के कारण मतों का बड़ा विभाजन संभव।
चांदूर रेलवे (प्रभाग 10)
भाजपा-कांग्रेस के कड़े संघर्ष में तीसरे दल के पक्ष में परिणाम आने की संभावना।
वरुड (प्रभाग 13)
- 8 उम्मीदवार मैदान में।
- राष्ट्रवादी दोनों गुट, प्रहार और निर्दलीयों से मुकाबला रोचक।
- शिवसेना के अभाव में भाजपा मजबूत स्थिति में।
धामणगांव रेलवे (प्रभाग 10)
- भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर।
- उम्मीदवारों की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़े: मुंबई की कोस्टल रोड टनलिंग साबित होगा मील का पत्थर; CM फडणवीस ने TBM लॉन्च कर कहा- बचेंगे लाखों घंटे
दर्यापुर (प्रभाग 12)
- 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।
- शिवसेना के दोनों गुट व एमआईएम के कारण कांग्रेस को कम मत मिलने की संभावना।
धारणी (प्रभाग 17)
- आदिवासी मतदाता निर्णायक रहेंगे।
- भाजपा-कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला।
नांदगांव खंडेश्वर (प्रभाग 17)
- कांग्रेस-भाजपा-राष्ट्रवादी (अजित गुट) के बीच त्रिकोणीय संघर्ष।
- शिवसेना-उद्धव गुट भी परिणाम प्रभावित कर सकता है।
- मतों का अंतर बहुत कम रहने की संभावना।
Amaravati nagaradhyaksh election municipal multicorner contest 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMजुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
Mar 03, 2026 | 03:55 PMकरीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार
Mar 03, 2026 | 03:46 PMराज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण
Mar 03, 2026 | 03:46 PMएसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त
Mar 03, 2026 | 03:41 PMखाड़ी देशों में छिड़ी जंग: चंद्रपुर के सैकड़ों नागरिक फंसे, प्रशासन की सुस्ती से पालकों में बढ़ा आक्रोश
Mar 03, 2026 | 03:30 PMअल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, इस दिन नयनिका संग लेंगे सात फेरे
Mar 03, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














