Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Jaipur SMS Hospital |
  • Donald Trump |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में एक ही दिन में दुष्कर्म की 4 वारदातें, हैवानियत की हदें पार, ग्रामीण में कई मामले दर्ज

Crime News: अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में एक ही दिन में 4 दुष्कर्म के मामले सामने आए है, जिससे जिला शर्मसार हुआ है। ग्रामीण में ज्यादा मामले सामने आए है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 06, 2025 | 11:56 AM

अमरावती में दुष्कर्म के मामले (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Crime News: अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ महीनों से महिलाओं पर अत्याचार, छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। एक ही दिन धारणी में 3 और वरुड में 1 सहित अत्याचार के चार मामले दर्ज हुए है। इसके अलावा विनयभंग करने की दो शिकायतें दी गई। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गुटखा खिलाने का प्रलोभन

धारणी थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग युवती को गुटखा खिलाने का प्रलोभन देकर आरोपी सुखदेव भिलावेकर (32) ने उसके साथ अत्याचार किया। मां की शिकायत पर धारणी पुलिस ने सुखदेव भिलावेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया। अन्य घटना में वरुड थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को विश्वास में लेकर आरोपी आकाश मतलाने (20) उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर मौसी के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आकाश मतलाने के खिलाफ वरुड थाने में मामला दर्ज किया गया।

नाबालिग से शादी रचाकर अत्याचार

धारणी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के साथ मंदिर में शादी रचाई। तत्पश्चात शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें गर्भवती किया। ऐसी दो घटनाएं घटित हुई। धारणी पुलिस ने संबंधित पतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

35 दिनों में 19 अत्याचार की घटनाएं

ग्रामीण पुलिस द्वारा जारी डेली क्राइम रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 35 दिनों में जिले के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं पर अत्याचार के कुल 49 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमे 19 दुष्कर्म, 16 विनयभंग और 14 विवाहिता प्रताड़ना के मामले शामिल हैं। यह आंकड़ा चिंताजनक है। क्योंकि इससे स्पष्ट होता है कि हर दूसरे दिन जिले में किसी न किसी महिला के साथ अत्याचार की घटना घटित हो रही है। उल्लेखनीय है कि कई घटनाएं ऐसी होती है जो सामाजिक दबाव, बदनामी या परिवारिक संकोच के कारण सामने नहीं आ पातीं, जिससे वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

बढ़ती हिंसा चिंताजनक

महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा अब समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। कभी शादी का झांसा, कभी लालच, तो कभी घर में घुसकर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं ने ग्रामीण महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों का कहना है कि केवल पुलिस कार्रवाई से यह समस्या खत्म नहीं होगी। गांवों में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूत करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें – अमरावती में फिर माता मृत्यु, अस्पताल ले जाने तैयार नहीं परिजन, गर्भवती के पेट में ही मर गया बच्चा

विनयभंग के 2 मामले बेनोडा थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता

महिला घर पर अकेली थी तब 40 वर्षीय आरोपी धनश्याम निकम पानी मांगने के उद्देश्य से घर में घूसा। महिला ने पानी की बोतल देने पर हाथ पकड़कर महिला का विनयभंग किया। महिला ने मामले की शिकायत बेनोडा थाने में दी। पुलिस ने धनश्याम निकम के खिलाफ मामला दर्ज किया। अन्य घटना रहिमापुर थाना क्षेत्र में घटित हुई, शिकायतकर्ता महिला घर में सोयी हुई थी तब आरोपी कुणाल वडतकर (26) वहां आया और महिला का विनयभंग किया। महिला ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने कुणाल वडतकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

4 rapes in single day incidents of violence against women increase rural areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 11:56 AM

Topics:  

  • Amravati
  • Amravati Crime
  • Crime
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

छोटे बच्चों में फैली HFM डिसीज, मौसम बदलने से बढ़ी बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचने के उपाय

2

पुणे मेट्रो में सुरक्षा गश्त शुरू, यात्री खुद को करेंगे सुरक्षित महसूस, चोरों का अब डर खत्म

3

चलती ST बस के पिछले पहिए हुए अलग, बाल-बाल बचे यात्री, ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा

4

मुंबई-अलीबाग मल्टी कॉरिडोर से गुजर रहा म्हाडा प्रोजेक्ट, 50 करोड़ मुआवजे की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.