- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Achalpur Road Condition Chamak Village Bridge Demand
Achalpur Tehsil: अचलपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य की मांग तेज
Achalpur Road Issue: अमरावती जिले के अचलपुर तहसील में चमक खुर्द, चमक बुजुर्ग और सुरवाडा गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Achalpur Road Issue (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Rural Road: अचलपुर तहसील के चमक खुर्द, चमक बुजुर्ग और सुरवाडा गांवों को विरखेड मार्ग से जोड़ने वाली अचलपुर सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पूरी तरह से यातायात के लिए बंद होने से हजारों नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस सड़क के निर्माण का मुहूर्त कब निकलेगा।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण मार्ग है। कुछ वर्षों पहले इस सड़क का निर्माण और डामरीकरण किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इसकी ओर पूरी तरह से ध्यान देना बंद कर दिया।
जब भी नागरिक सड़क निर्माण की मांग लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तब उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि विभागीय रिकॉर्ड में इस सड़क का कोई उल्लेख ही नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क निर्माण पर लाखोंकरोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, तब रिकॉर्ड मौजूद था, लेकिन अब वही रिकॉर्ड अचानक गायब कैसे हो गया। इसे लेकर जिला परिषद और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ
नाले पर पुल का निर्माण नहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, रासेगांव मार्ग बनने से पहले परतवाडा से कुष्ठा होते हुए चमक तक बस सेवा चलती थी और काकडा से अचलपुर की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती थी। यह मार्ग छोटा और सुविधाजनक होने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क के बीच बहने वाले नाले पर आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
Legislative Council Election: आज नामांकन भरेंगे प्रवीण पोटे, बावनकुले रहेंगे मौजूद
ये भी पढ़े: Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
आवागमन के लिए सड़क चाहिए
बारिश के दौरान यहां आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। चुनाव से पहले पुल निर्माण के लिए निधि मंजूर होने की बात कही गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। अब नागरिकों ने साफ कहा है कि सड़क का विभागीय क्रमांक है या नहीं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल आवागमन के लिए सड़क चाहिए। लोगों ने जिला परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क और पुल निर्माण शुरू करने की मांग की है।
Amravati achalpur road condition chamak village bridge demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














