- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amaravati Bellora Airport No Flights Passenger Dependency Nagpur
सुविधाएं पूरी, सेवा अधूरी- बेलोरा एयरपोर्ट पर उठे सवाल, उड़ान के इंतजार में अमरावती
Amravati Airport Infrastructure: अमरावती के बेलोरा विमानतल पर सुविधाएं तो विकसित हैं, लेकिन उड़ानें शुरू न होने से यात्री अब भी नागपुर पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

अमरावती एयरपोर्ट,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Airport Dependency: अमरावती पश्चिम विदर्भ के लिए बेलोरा विमानतल काफी महत्त्वपूर्ण है। इस विमानतल को लेकर भी कई दावे किए गए हैं। सुविधाएं भी विकसित की गईं हैं लेकिन सवाल यह है कि सुविधाओं का सदुपयोग होगा कब। जब विमान ही नहीं है तो यात्री का भला कैसे होगा, यहां के यात्री आज भी नागपुर पर निर्भर हैं।
कहीं भी जाना होता है तो उन्हें पहले नागपुर आना पड़ता है और फिर यहां से गंतव्य तक जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से विमानतल तो इतना बन गया है कि अच्छे से फ्लाइट लैंड हो सकती है, रात में भी उड़ान भर सकती है। अमरावतीवासी आज केवल एयरपोर्ट परिसर देखकर खुश हो रहे हैं लेकिन राज्य-देश और विदेश जाने के लिए कड़ा संघर्ष करने को मजबूर हो गए हैं।
धूमधाम से शुभारंभ
एयरपोर्ट शुरू होने को 1 वर्ष पूरा हो गया है। इसके उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री स्व। अजीत पवार के साथ केंद्र तथा राज्य के मंत्रियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी थी। जोश हाई था। बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी की गई थीं, मानो ऐसा लगा कि अब अमरावती एयरपोर्ट पीछे मुड़कर देखने वाला नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Chandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
Sambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
यहां के विकास में अहम रोल अदा करने वाला है लेकिन वर्ष निकल जाने के बाद भी कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। उस समय शहर की विकसित अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर, यहां से देश के महत्वपूर्ण शहरों के लिए सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन यह घोषणा तक ही सीमित रह गया है।
फिलहाल यहां से मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन सेवा जारी है। प्रवासियों इसे पसंद भी कर रहे हैं। इसके बावजूद राज्य के अन्य विमान तलों से सेवाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। बेलोरा विमानतल को लेकर राज्य सरकार, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन पूरी तरह उदासीन नजर आ रहे हैं
वर्षों तक चला है आंदोलन
उल्लेखनीय की अनेक वर्षों के आंदोलन पश्चात सरकार ने इस मांग को एक वर्ष पूर्व शुरू किया था। तब अपेक्षित था कि यहां से मुंबई के लिए उपयुक्त समय तथा देश के महत्वपूर्ण शहरों में सेवा शुरू हो जाएंगी जिससे औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नांदगांव पेठ एमआईडीसी पंचतारिका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पीएम मित्र पार्क’ को विकसित करने में काफी मदद मिलेगी।
उड़ान योजना इसके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता था लेकिन सरकार और एयरलाइंस कंपनियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां से दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू नहीं हो पाई।
यह सेवा शुरू होने से देश के बड़े-बड़े उद्योजक विमान सेवा की सुविधा मिलने से निवेश को लेकर आकर्षित होते लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। जिले में औद्योगिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक विकास के लिए वर्षों पहले जो स्थिति थी वैसे ही स्थित फिलहाल आज है।
जुलाई तक शुरू होगी नाइट लैंडिंग सुविधा
अमरावती शहरवासियों के लिए एक और बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जानकारी के अनुसार आगामी जुलाई माह तक बेलोरा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
इसके बाद रात के समय भी विमानों की सुरक्षित लैंडिग संभव हो सकेगी, नाइट लैंडिंग सुविधा उपलब्ध होने के बाद अमरावती से सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि अन्य बड़े शहरों के लिए भी उड़ानों की शुरुआत होने की संभावना है।
इनमें अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा, दिल्ली और कोलकाता प्रमुख रूप से शामिल है। यह सुविधा शुरू होने के बाद अमरावती के हवाई यातायात को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के औद्योगिक व व्यावसायिक विकास को भी बड़ा बल मिलेगा।
मुद्दे को केंद्र तक उठा रहे हैं
सांसद बलवंत वानखड़े ने बताया कि बेलोरा विमानतल को लेकर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री से भेंट की है और यहां के वास्तविकता से अवगत कराया है।
हर स्तर पर मुद्दे को उठाया जा रहा है ताकि ‘उड़ान’ योजना का लाभअमरावती जैसे शहर को मिल सके। एयरलाइंस कंपनियों को लाने में मदद मिले लेकिन ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस मुद्दे को पुनः एक बार उठाया जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके।
– सांसद, बलवंत चानखाई
जल्द शुरू हों और विमान
बेलोरा विमानतल के रनवे का जल्द विस्तार किया जान्नय है। इसके पश्चात यहां से देश के महत्वपूर्ण शहरों में विमान सेवा का विस्तार होगा, इससे पूर्व मुंबई के लिए सुबह शाम सेवा जल्द शुरू होगी।
इसके लिए स्टार एयरलाइंस तथा इंडिगो एयरलाइंस से बात हो चुकी है, स्टार एयरलाइंस के संचालक गुडेवार से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ सकारात्मक चर्चा कराई गई है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर ग्राम पंचायत उपचुनाव, हिंगना में भाजपा को झटका; कई सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
मुंबई के अलावा पुणे के लिए भी जल्द विमान सेवा शुरू होगी, विशेष यहां पर एशिया का सबसे बड़ा पायलट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों जल्द होगा।
-रवि राणा, विधायक, बडनेरा
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जितेंद्र दोशी की रिपोर्ट
Amaravati bellora airport no flights passenger dependency nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 10:27 AM‘डेथ कॉरिडोर’ पर एक और हादसा, ट्रॉले से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
May 06, 2026 | 10:26 AMChandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
May 06, 2026 | 10:22 AMपंजाब में डबल धमाके से मची दहशत, दहला आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर, कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
May 06, 2026 | 10:21 AMईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












