- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Yuvak Mahotsav Akola Inauguration Varsha Meena
युवक महोत्सव का शुभारंभ, कला, क्रीड़ा, नृत्य और साहित्य को मंच देने की सराहनीय पहल : मीणा
Varsha Meena Akola: अकोला में जिलास्तरीय युवक महोत्सव का शुभारंभ, कला, क्रीड़ा, नृत्य व साहित्य को मंच देने की पहल। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

युवक महोत्सव का शुभारंभ
Akola Youth Festival: सर्वांगीण विकास के लिए केवल औपचारिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि कला, क्रीड़ा, नृत्य और साहित्य जैसे विविध गुण भी एक परिपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित युवक महोत्सव युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विचार जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने जिलास्तरीय युवक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं और समाज को नई दिशा मिलती है। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।
अनेक मान्यवर उपस्थित
यह महोत्सव क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय तथा जिला क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वसंत देसाई क्रीड़ांगण में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र भट, श्री शिवाजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामेश्वर भिसे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: उल्हासनगर में अवैध इमारतें होंगी वैध! सरकार ने शुरू की ‘वन विंडो स्कीम’, 1.20 लाख निर्माणों को बड़ी राहत
मजदूरी नहीं, संकट बढ़ा: गोंदिया के 50 हजार मनरेगा मजदूर परेशान
कहीं राहत तो कहीं संकट, धुले में पानी की स्थिति बेहतर, औसत जलसंचय 65% पार; किसानों को मिली उम्मीद
हिंजवड़ी IT पार्क में LPG संकट, कैंटीन सेवाएं ठप; कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम की मांग
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन भी जिलाधिकारी मीणा के हाथों संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विज्ञान मॉडल और नविन प्रयोग प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देंगे।
विविध स्पर्धाओं का आयोजन
दो दिवसीय इस युवक महोत्सव में काव्यलेखन, कथालेखन, वक्तृत्व, नवोपक्रम सहित अनेक सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र भट ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़े: ठाणे में ज्वेलर से 27.5 लाख की ठगी, फ्लैट डील के नाम पर लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि युवक महोत्सव केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देता है। साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मकता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
Yuvak mahotsav akola inauguration varsha meena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं राजस्थान रॉयल्स से इसलिए दूर हुआ क्योंकि…’, IPL 2026 से पहले RR छोड़ने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी
Mar 17, 2026 | 03:08 PMहिंदू नव वर्ष के पहले दिन ब्रह्र्म मुहूर्त में करें ये काम, सालभर मिलेगा शुभ फल और खुशियों का साथ
Mar 17, 2026 | 02:46 PMकल दी थी धमकी, आज हो गए शिकार? अली लारिजानी के ठिकानों पर इजरायल की एयरस्ट्राइक; ईरान में मचा हड़कंप
Mar 17, 2026 | 02:39 PMमोबाइल में WhatsApp नहीं? फिर भी कर पाएंगे चैट, आ रहा है Guest Chats फीचर, जानकर चौंक जाएंगे
Mar 17, 2026 | 02:39 PMठाणे: उल्हासनगर में अवैध इमारतें होंगी वैध! सरकार ने शुरू की ‘वन विंडो स्कीम’, 1.20 लाख निर्माणों को बड़ी राहत
Mar 17, 2026 | 02:34 PMमजदूरी नहीं, संकट बढ़ा: गोंदिया के 50 हजार मनरेगा मजदूर परेशान
Mar 17, 2026 | 02:26 PM5 घंटे लेट फ्लाइट में यात्रियों ने बनाया ‘ट्रेन वाला माहौल’, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
Mar 17, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM












