हिंदू नव वर्ष के पहले दिन ब्रह्र्म मुहूर्त में करें ये काम, सालभर मिलेगा शुभ फल और खुशियों का साथ

Brahma Muhurat Puja Vidhi New Year: हिंदू नव वर्ष के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कुछ खास काम करने से पूरे साल जीवन में शुभ फल, खुशियाँ और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।
Hindu New Year Brahma Muhurat Tips:
नववर्ष का पहला दिन(सौ. AI)
Published on
Updated on

Hindu New Year Brahma Muhurat Tips: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष शुरू होता है। इस वर्ष 2026 में यह पावन दिन 19 मार्च को शुरु हो रहा है। इसी दिन से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत मानी जाएगी।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, नववर्ष का पहला दिन बेहद पवित्र होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किए गए पूजा-पाठ, संकल्प और शुभ कार्यों से पूरे वर्ष जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और समृद्धि आती है। ऐसे में हिंदू नववर्ष के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में ये काम अवश्य करें।

नववर्ष के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में क्या काम करें

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें स्नान और पूजा

ज्योतिषयों के अनुसार, हिंदू नव वर्ष के दिन सुबह जल्दी उठना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाकर भगवान की पूजा करें। विशेष रूप से इस दिन भगवान विष्णु, मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा करने का महत्व बताया गया है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और पूरे साल भगवान की कृपा बनी रहती है।

  • घर की साफ-सफाई करें

नव वर्ष के पहले दिन घर की साफ-सफाई करना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि स्वच्छ और सजे हुए घर में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और आम के पत्तों या फूलों से तोरण लगाएं। इससे घर में शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर रहती है।

  • दान -पुण्य करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नव वर्ष के पहले दिन दान-पुण्य करना भी बहुत फलदायी होता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना चाहिए। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही यह हमारे भीतर करुणा और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है।

  • नया संकल्प और शुभ कार्य की शुरुआत

हिंदू नव वर्ष को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है इस दिन जीवन में अच्छे कार्यों का संकल्प लेना चाहिए। जैसे कि नियमित पूजा करना, जरूरतमंदों की मदद करना और सकारात्मक जीवन जीने का प्रण लेना।

कई लोग इस दिन नया व्यवसाय, नई योजना या कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करते हैं, क्योंकि इसे अत्यंत शुभ समय माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com