'मैं राजस्थान रॉयल्स से इसलिए दूर हुआ क्योंकि...', IPL 2026 से पहले RR छोड़ने पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

Sanju Samson Statement: राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने वाले सैमसन इस साल 2026 के आईपीएल में टीम बदलकर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
Sanju Samson Statement on Rajasthan Royals said why he left this team
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Why Sanju Samson Left RR: भारत के स्टार विकेटकीपर व टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑप द टूर्नामेंट' संजू सैमसन इस साल यानी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। केरला के इस खिलाड़ी को पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। संजू सैमसन का 2025 के नंवबर महीने में राजस्थान रॉयल्स से सीधे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एंट्री फैंस को हैरान कर गया।

इन सब के बाद अब क्रिकेट की सबसे बड़ी व धनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद आखिरकार संजू सैमसन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में उन्होंने पीटीआई से खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम को छोड़ने का फैसला किया?

RR के साथ मेरा समय पूरा हो गया था- संजू सैमसन

संजू सैमसन के अनुसार, वो जयपुर की इस फ्रेंचाइजी से आईपीएल में साल 2018 से लेकर 2025 तक जुड़े रहे। 2025 के आईपीएल के बाद उन्हें महसूस हुआ कि अब इस टीम के साथ उनका समय पूरा हो गया है। संजू ने कहा- "मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे महसूस हो गया कि इस टीम के साथ मेरा समय पूरा हो गया है।"

संजू सैमसन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 11 सीजन में भाग ले चुके हैं। इस दौरान वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) में दो सीजन (2016-2017) के लिए शामिल होने से पहले वो 2013 से 2015 तक भी इस फ़्रैंचाइज़ी का हिस्सा थे। IPL 2026 में, सैमसन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू करेंगे। उनके अनुसार वह मैदान पर अपनी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

मैं पूरी खुशी के साथ खेलना चाहता हूं- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने कहा कि "यह एक ऐसी स्थिति है जो अब तक नहीं हुई है। IPL में RR के लिए खेलने के बाद, यह पहली बार है जब मैं उनके खिलाफ खेलने जा रहा हूँ। मैदान पर कदम रखने के बाद मैं भावनाओं के बारे में ज़्यादा नहीं सोचता। खेल ही तय करेगा कि क्या होगा। लेकिन मैच से पहले और मैच के बाद भी, जब मैं अपनी पुरानी टीम के साथ खेलता हूँ, तो वहाँ कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनके साथ हम बचपन में खेले थे। वहाँ मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के भी कई लोग होते हैं। हर कोई वहाँ मौजूद होता है। उनके मन में मेरे लिए निश्चित रूप से प्यार और सम्मान है। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, हर किसी का अपना समय होता है। मेरा समय RR के साथ था। मैं आगे बढ़ गया क्योंकि मुझे लगा कि वह दौर अब खत्म हो चुका है। इसलिए जब मैं आगे बढ़ता हूँ, तो मन में थोड़ी-सी उत्सुकता होती है। यह एक नई शुरुआत है। भले ही मैं RR के खिलाफ खेल रहा हूँ, लेकिन मैं पूरे उत्साह और खुशी के साथ खेलना चाहता हूँ।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com