- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Strong Winds Lashed Several Areas Of Batam District
अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट
Akola News: अकोला जिले में तेज हवाएं और हल्की बारिश, तापमान में गिरावट। सोमवार को अधिकतम 43.2 डिग्री, राहत की सांस ली लोगों ने।

Akola News: रविवार की देर शाम शहर तथा जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं. इसी के साथ साथ जिले के अनेक क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. इस कारण रविवार की देर रात मौसम कुछ ठंडा हो गया था. इसी तरह सोमवार को हुई धूप में कुछ कमी आयी और सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिसे दर्ज किया गया. इसी तरह न्यूनतम तापमान 28.5 डिसे दर्ज किया गया है.
जबकि एक दिन पहले तापमान 45 डिसे पर पहुंच गया था. इस तरह गर्मी कुछ कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. कुछ भी हो तापमान इतना भी कम नहीं हुआ है इसलिए दोपहर के समय सोमवार को भी भीड़ काफी कम देखी गयी. शहर की सड़कें शाम 5.30 बजे तक सूनी पड़ी रही. उसी तरह बाजारपेठ क्षेत्र तथा मुख्य सब्जी बाजार जनता बाजार में भी दोपहर को भीड़ बिलकुल नहीं थी.
इसी तरह शहर के खुले क्षेत्रों में जिसमें मलकापुर रोड, गौरक्षण रोड, कौलखेड़ रोड आदि क्षेत्रों में जो छोटी छोटी सब्जी की दूकानें लगती हैं लोगों ने दोपहर 1 से शाम 5.30 बजे तक तेज धूप के कारण अपनी दूकानें बंद रखी. इस समय यहां गर्मी का मौसम पूरी तेजी पर है. धूप लगने के कारण कई लोग सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क
चर्चगेट से विरार तक रात में चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान, एसी लोकल भी रहेंगी निगरानी में
कसारा रूट पर दो दिन स्पेशल ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
आगामी 3 दिनों में बारिश की संभावनामौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना प्रकट की गयी है. शायद इसी कारण से सोमवार को भी तापमान में कमी आयी है और बीच बीच में मौसम बदरीला होता रहा है. शहर के साथ साथ जिले के सभी तहसीलों में तापमान में कमी आयी है. सोमवार की रात और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है.
Strong winds lashed several areas of batam district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क
May 10, 2026 | 11:34 AMएम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज
May 10, 2026 | 11:33 AMMP Politics Inside Story: अर्जुन सिंह भी थे ‘पर्ची CM’! जानें 1980 के उस पॉलिटिकल ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी
May 10, 2026 | 11:32 AMKriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
May 10, 2026 | 11:29 AMकर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
May 10, 2026 | 11:28 AMशपथ लेते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय! DMK के खिलाफ खोला मोर्चा, श्वेत पत्र लाने का किया ऐलान
May 10, 2026 | 11:27 AMमां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
May 10, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













