- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Farmers Uproar For Compensation Fierce Demonstration By Farmers Of Lakhandur Tehsil
मुआवजे के लिए किसानों का हल्लाबो, लाखांदूर तहसील के किसानों का उग्र प्रदर्शन
लाखांदूर तहसील के किसानों ने मुआवजे के लिए किया उग्र प्रदर्शन, सरकार से तत्काल मदद की मांग।

Bhandara News: मई और अक्टूबर 2025 में हुई भारी बारिश ने लाखांदूर तहसील के धान उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी थी.फसलें बर्बाद हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं मिलने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने लाखांदूर तहसील कार्यालय पर धमक देकर जोरदार प्रदर्शन किया.
शिवसेना यूबीटी के तहसील प्रमुख विनोद ढोरे के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार वैभव पवार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई. इस दौरान किसानों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने तक की मांग कर डाली.
आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने 2025 के नुकसान के पंचनामे तो समय पर पूरे कर लिए थे, लेकिन मार्च 2026 में केवल 30 प्रतिशत किसानों की ही केवाईसी सूची प्रकाशित की गई. विडंबना यह है कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के 11 महीने बाद भी अधिकांश किसानों के खातों में फूटी कौड़ी तक जमा नहीं हुई है.
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
‘पढ़ाई करने की उम्र नहीं होती’, 47 साल के कालीन कारीगर ने पास की 10 वीं की परीक्षा, पेश किया उदाहरण
आयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
मीरा-भाईंदर में बढ़ा शिवाजी महाराज प्रतिमा विवाद, हार की रार में जनता को गुमराह कर रहे सरनाईक: नरेंद्र मेहता
दूसरी सूची का इंतजार करतेकरते दो महीने और बीत गए हैं, जिससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के माध्यम से खरीदे गए उपकरणों का 202526 का अनुदान भी लंबित है.
अतिवृष्टि की रुकी हुई मुआवजा राशि तुरंत खातों में जमा की जाए. दूसरी KYC तत्काल प्रकाशित होलंबित दूसरी केवाईसी सूची तत्काल प्रकाशित हो. कृषि उपकरणों और खाद पर बकाया सब्सिडी का भुगतान हो. धान खरीदी की मर्यादा बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए.
इन मांगों को लेकर किसान उग्र हुए. किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आगामी दिनों में और भी तीव्र आंदोलन किया जाएगा.इस विरोध प्रदर्शन में ताराचंद मातेरे, लोचन पारधी, विनायक सरोदे, संदीप खरकाटे, तुलसीदास मेश्राम, प्रभु बगमारे, गणेश दोनाडकर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.
Farmers uproar for compensation fierce demonstration by farmers of lakhandur tehsil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
May 08, 2026 | 07:40 PMअंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
May 08, 2026 | 07:36 PMTVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
May 08, 2026 | 07:36 PMदिव्यांगजनों के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, बनेगी समग्र नीति; डॉ. अजय खेमरिया को मिली ड्राफ्ट तैयार करने की कमान
May 08, 2026 | 07:29 PMसावधान! जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के शिकार
May 08, 2026 | 07:24 PMईरान के हालात देख घबराए किम जोंग उन! अब तानाशाह को कुछ हुआ तो बरसेंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, बदल गया संंविधान
May 08, 2026 | 07:14 PMघर में इस स्थान पर चुपके से रख दें तुलसी की सूखी मंजरी, खूब बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, हो जाएंगे मालामाल!
May 08, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













