शरद पवार ने बताया कौन जीतेगा बिहार चुनाव, बोले- अगर NDA हारी तो मुझे हैरानी नहीं होगी

Bihar Assembly Election: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने कहा कि अगर एनडीए वहां चुनाव हार जाती है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।
sharad pawar
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Sharad Pawar On Bihar Assembly Election: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि अगर भाजपा नीत एनडीए वहां चुनाव हार जाती है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और अगर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार चुनाव हार जाता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि बिहार देश के बाकी राज्यों से अलग है और यह भारतीय राजनीति के कुछ निर्णायक क्षणों का साक्षी रहा है।

शरद पवार ने नहीं किया प्रचार

शरद पवार ने कहा कि हालांकि उन्होंने बिहार में प्रचार नहीं किया है, लेकिन राज्य में अपने संपर्कों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर एनडीए सत्ता खो देता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा, बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।

पवार ने टिप्पणी की कि बिहार एक गरीब राज्य है लेकिन यहां के नागरिक राजनीतिक रूप से जागरूक हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति के उन निर्णायक क्षणों का भी उल्लेख किया जो बिहार में घटित हुए थे।

इनमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंपारण में महात्मा गांधी का आंदोलन, आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण का आंदोलन और विपक्ष में रहते हुए इंदिरा गांधी का हाथी पर सवार होकर बेलछी का दौरा करना शामिल है।

बिहार में पहले चरण में 65.08% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में, इसके पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है।

सत्तारूढ़ एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशक के शासन के आधार पर राज्य में सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रहा है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाला विपक्ष कुशासन का हवाला देते हुए एवं नौकरी देने के वादों के साथ वोट मांग रहा है।

राहुल गांधी और मतदाता सूची पर टिप्पणी

शरद पवार ने इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सराहना की। पवार ने यह भी कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) को कांग्रेस नेता की शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए और उसके अनुसार कदम उठाना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com