-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Chunav Whenever Voter Turnout Increased 5 Percent Power Changed Trend Of 17 Elections
बिहार में जब-जब 5% से ज्यादा वोटिंग बढ़ी, तब-तब हुआ सत्ता परिवर्तन; ये रहा 17 चुनावों का ट्रेंड
- Written By: मनोज आर्या
बिहार चुनाव 2025: आजादी के बाद हुए कुल 17 विधानसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि जब-जब बिहार में 5 प्रतिशत से ज्यादा मतदान बढ़ा या घटा, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 64.46% वोटिंग हुई। अगर 11 नवंबर के दिन दूसरे और आखिरी फेज की 122 सीटों पर मतदान का ट्रेंड ऐसा ही रहा, तो यह बिहार की राजनीति को पूरी तरह बदल सकती है। आंकड़े देखने के बाद ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। 64.46% वोटिंग एक रिकॉर्ड है। 2020 चुनाव के पहले फेज में केवल 55.68% वोटिंग हुई थी, हालांकि तब चुनाव 3 चरणों में हुआ था और पहले चरण में सिर्फ 71 सीटें थीं।
स्वतंत्रता के बाद हुए कुल 17 विधानसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि जब-जब बिहार में 5 प्रतिशत से ज्यादा मतदान बढ़ा या घटा, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन ही नहीं, सियासी दौर भी बदलते देखा गया। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार सत्ता तो नहीं, लेकिन सियासत पूरी तरह बदल सकती है।
1951 से 2020 तक के चुनावी नतीजे
| वर्ष | वोटिंग (%) | घटा-बढ़ा | सत्ता किसे मिली |
|---|---|---|---|
| 1952 | 39.5 | — | कांग्रेस |
| 1957 | 41.3 | +1.8 | कांग्रेस |
| 1962 | 44.5 | +3.2 | कांग्रेस |
| 1967 | 51.5 | +7.0 | सत्ता बदली – JKD |
| 1969 | 52.8 | +1.3 | अस्थिर सरकार |
| 1972 | 52.8 | 0.0 | कांग्रेस |
| 1977 | 59.0 | +6.2 | जनता पार्टी / आपातकाल बाद |
| 1980 | 57.3 | -1.7 | सत्ता बदली – कांग्रेस |
| 1985 | 56.3 | -1.0 | कांग्रेस |
| 1990 | 62.0 | +5.8 | सत्ता बदली – जनता दल |
| 1995 | 61.8 | -0.2 | सरकार स्थिर – RJD |
| 2000 | 62.6 | +0.8 | RJD |
| 2005 | 46.5 | -16.1 | सत्ता बदली – JDU-BJP |
| 2010 | 52.7 | +6.2 | JDU-BJP |
| 2015 | 56.7 | +4.0 | JDU-RJD |
| 2020 | 57.3 | +0.6 | JDU-BJP |
(सोर्स- भारत निर्वाचन आयोग)
सम्बंधित ख़बरें
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
1967 में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार
1967 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग में 7% की बढ़ोतरी हुई थी। तब राज्य में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। हालांकि, सरकार अस्थिर रही। महामाया प्रसाद सिन्हा मुख्यमंत्री बने। जन क्रांति दल और शोषित दल ने कांग्रेस के वर्चस्व को तो तोड़ा, लेकिन अपनी एकजुटता नहीं रख पाए। कांग्रेस सरकार में आती-जाती रही। इस चुनाव के बाद कांग्रेस के कमजोर होने की शुरुआत हुई।
1980 में अपने बूते कांग्रेस सरकार की वापसी
1980 के बिहार विधानसभा चुनाव में 6.8% ज्यादा मतदान हुआ था। तब कांग्रेस अपने दम पर सत्ता में लौटी और जगन्नाथ मिश्र मुख्यमंत्री बने। उस वक्त जनता पार्टी के आपसी टकराव में कांग्रेस ने उसके हाथ से सत्ता छीन ली थी। हालांकि कांग्रेस के अंदर की राजनीति के कारण 10 साल में ही कांग्रेस का शासन खत्म हो गया।
1990 में लालू यादव ने बदली बिहार की राजनीति
1990 के चुनाव में 5.8% ज्यादा मतदान हुआ और कांग्रेस राज्य की सत्ता से बेदखल हो गई। जनता दल की सरकार बनी। लालू यादव मुख्यमंत्री बने। इसके बाद राज्य की राजनीति में मंडल की ऐसी छाप पड़ी कि कांग्रेस दोबारा अब तक वापसी नहीं कर पाई। लालू यादव ने बिहार की पूरी राजनीति को बदल दिया और 15 साल तक राज किया।
ये भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार ने रचा इतिहास…पहले चरण में टूटा 75 साल का रिकॉर्ड, 12 प्वाइंट्स में समझें
2005 में लालू-राबड़ी राज खत्म कर CM बने नीतीश
2005 के विधानसभा चुनाव में 16.1% कम वोटिंग हुई। हालांकि, इस चुनाव में लालू-राबड़ी के शासन का अंत हो गया। बिहार को नीतीश कुमार के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला। इस बार सत्ता का बदलाव कम वोटिंग से हुआ था। नीतीश कुमार ने सुशासन की छवि बनाई और 20 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज हैं।
Bihar chunav whenever voter turnout increased 5 percent power changed trend of 17 elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
Jun 27, 2026 | 05:38 PMआगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
Jun 27, 2026 | 05:36 PMइंदौर: NDPS मामले में लखन गुप्ता का पलटवार, तीन IPS अधिकारियों समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jun 27, 2026 | 05:35 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
Jun 27, 2026 | 05:33 PMहुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
Jun 27, 2026 | 05:28 PMइंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Jun 27, 2026 | 05:24 PMकृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














