-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modis New Slogan In Sitamarhi Nahin Chahie Katta Sarkar Ek Bar Fir Modi Sarkar In Bihar Chunav
पीएम मोदी का सीतामढ़ी में नया नारा: ‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार…’ RJD पर भी बरसे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Modi in Sitamarhi: पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में RJD पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए नया नारा दिया- 'नहीं चाहिए कट्टा सरकार... फिर एक बार NDA सरकार'। उन्होंने कहा, बिहार के बच्चे अब रंगदार नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में नया नारा दिया, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 नवंबर 2025) को सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने RJD पर बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने नारा दिया: ‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार… फिर एक बार NDA सरकार’।
मां सीता की पुण्य भूमि से RJD पर हमला
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को मां सीता की पुण्य भूमि सीतामढ़ी में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव बहुत अहम है, क्योंकि यह तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों और संतानों का भविष्य क्या होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा।
‘रंगदार’ नहीं, ‘डॉक्टर’ चाहिए बिहार को
पीएम मोदी ने RJD पर हमला करते हुए कहा कि ये जंगलराज वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, यह उनके चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए, आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
प्रधानमंत्री ने जनता से सीधा सवाल किया, “बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए?” उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में हैंड्सअप कहने वालों के लिए जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप, बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रही है।
‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘NDA सरकार’ का नया नारा
जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा: ‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार… फिर एक बार NDA सरकार’। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की एबीसीडी भी नहीं जानते; ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष के जंगलराज में बिहार में न तो कोई बड़ा कारखाना लगा और न ही मिथिला की मीलें और फैक्ट्रियां जो थीं, वो भी बंद हो गईं।
यह भी पढ़ें: बिहार में अब होगी NDA की असली अग्निपरीक्षा! महागठबंधन को भी चुनौती, माया-ओवैसी बिगाड़ेंगे किसका गेम?
पीएम मोदी ने यह भी दावा किया कि 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना। इसलिए, जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ हैं।
Pm modis new slogan in sitamarhi nahin chahie katta sarkar ek bar fir modi sarkar in bihar chunav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














