कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, अकोला-वाशिम जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. संतोष कोरपे, किसान ब्रिगेड के प्रकाश पोहरे, शिवाजी शिक्षण संस्था अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख, पूर्व मंत्री प्रा. अजहर हुसेन, पूर्व विधायक लक्ष्मणराव तायडे, अकोला कृषि उपज बाजार समिति के सभापति शिरीश धोत्रे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता महादेवराव भुईभार, भाई प्रदीप देशमुख और अन्य मान्यवरों ने भी किसानों की समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किए।
अकोला: ‘कृषि में AI तकनीक अपनाएं किसान…’, शरद पवार ने किसान संवाद कार्यक्रम में दी सलाह
Akola News: कान्हेरी में आयोजित ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने एआई तकनीक, नवाचार और कृषि पूरक उद्योगों पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई नेता और किसानों ने भाग लिया।
- Written By: पूजा सिंह
Updated On:
Nov 09, 2025 | 07:07 AM
किसान संवाद कार्यक्रम में उपस्थित शरद पवार
Sharad Pawar Gave Advice To Farmers: पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सांसद शरद पवार की उपस्थिति में शनिवार को अकोला के कान्हेरी में ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। किसान ब्रिगेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को किसानों का भरपूर प्रतिसाद मिला। इस अवसर पर सांसद शरद पवार ने एआई तकनीक सहित नवाचारों के उपयोग और कृषि पूरक उद्योगों पर जोर देने की सलाह दी।
कृषि, सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और उद्योग क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। किसानों से सीधे संवाद किया गया। किसान ब्रिगेड के दिवाकर गावंडे, शरद वानखडे, धनंजय मिश्रा, प्रदीप गावंडे ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मुरघास संयंत्र योजना शुरू, पशुपालकों को मिलेगा 19.50 लाख तक अनुदान
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
अकोला में आर्ट ऑफ लिविंग का ‘अनसंग एवरीडे हीरोज’ पुरस्कार समारोह संपन्न
पुरुषोत्तम मास 2026: जानें कब तक रहेगा मलमास और इसका धार्मिक महत्व
‘सरकार किसानों की तत्काल कर्जमुक्ति करें’
कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने किसानों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से सुनीं और उनके समाधान के लिए शासन, सहकारी संस्थाएं और समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बढ़ती उत्पादन लागत, बाजार भाव में उतार-चढ़ाव और सिंचाई व्यवस्था की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सरकार से किसानों की तत्काल कर्जमुक्ति की मांग की।
ये भी पढ़ें : अगर मुझे पता होता तो…बेटे पार्थ पवार के पुणे जमीन विवाद पर अजित पवार का बड़ा बयान
सामूहिक प्रयासों से कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम बनाएं
कार्यक्रम के अंत में शरद पवार ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने, कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करने और सामूहिक प्रयासों से कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया और आभार शरद वानखडे ने व्यक्त किया।
Sharad pawar advised farmers at the kisan samvad programme held in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 09, 2025 | 07:07 AM
