अकोला में कुष्ठरोग खोज अभियान तेज, 428 संदिग्ध मरीज चिन्हित, 4 लाख से अधिक लोगों की होगी जांच
Akola Leprosy Detection Campaign: महाराष्ट्र सरकार के वर्ष 2027 तक शून्य कुष्ठरोग प्रसार के लक्ष्य के तहत अकोला जिले में विशेष कुष्ठरोग खोज अभियान चलाया जा रहा है।
Leprosy Detection Campaign (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Zero Leprosy Target 2027: राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक शून्य कुष्ठरोग प्रसार का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के तहत अकोला जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कुष्ठरोग खोज अभियान की शुरुआत की गई है। पिछले 5 वर्षों में जिले के 511 गांवों में एक भी कुष्ठरोगी नहीं मिला था। अब इन गांवों में घरघर सर्वेक्षण शुरू किया गया है।
इस अभियान के अंतर्गत कुल 4,04,863 लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मचारी घरघर जाकर नागरिकों की जांच कर रहे हैं और कुष्ठरोग के लक्षण, उपचार तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान अब तक 428 संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें से 4 नए कुष्ठरोगी मिले हैं। इन पर तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है।
2027 तक शून्य कुष्ठरोग प्रसार का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर निदान और उपचार से रोग का प्रसार रोकने में मदद मिल रही है। ग्रामस्थों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद इस अभियान को मिल रहा है। प्रत्येक घर के सभी सदस्यों की शारीरिक जांच की जा रही है, जिससे छिपे हुए या अनदेखे मरीजों को खोजने में सफलता मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक संकटः महाराष्ट्र के 75 लाख MSME के लिए तत्काल राहत उपाय़ जरूरी, एसोचैम ने सरकार और RBI से किया आग्रह
बीमा दावा खारिज करना पड़ा महंगा, आयोग ने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस पर लगाया जुर्माना
अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 150 घरों पर चला बुलडोजर, पुनर्वसन की मांग तेज
विधान परिषद चुनाव 2026: महायुति उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर ने दाखिल किया नामांकन
लाखों लोगों की जांच में मिले 4 कुष्ठरोगी
प्रशासन का मार्गदर्शन इस अभियान का संचालन जिलाधिकारी वर्षा मीना, जिला परिषद सीईओ अनीता मेश्राम, जिला शल्य चिकित्सक आरती कुलवाल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सहायक संचालक कुष्ठरोग दिलीप रणमले ने कहा कि सर्वेक्षण, जनजागृति और उपचार की त्रिसूत्री के माध्यम से जिले में कुष्ठरोग निर्मूलन के प्रयास और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सन 2027 तक शून्य कुष्ठरोग प्रसार का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
