Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में सोयाबीन के दाम में आई वृधि, 7000 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों की बुआई बढ़ाने की तैयारी

Akola Soybean Prices Increase: अकोला में सोयाबीन के दाम 7,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। बढ़ती मांग और कम आवक के कारण किसानों का रुझान इस बार सोयाबीन की बुआई बढ़ाने की ओर है।

  • Author By manoj choubey | published By आलोक उमाकृष्ण |
Updated On: Jun 22, 2026 | 07:43 PM

सोयाबीन (सोर्स:AI)

Follow Us
Follow Us:

Akola Soybean Prices Increase To 7000 Per Quintal: जिले सहित प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में पिछले कुछ दिनों से सोयाबीन की आवक में कमी आई है। उत्पादन घटने और बाजार में मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

वर्तमान में सोयाबीन को करीब 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है, जिससे इस वर्ष किसान सोयाबीन की बुआई बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। देशभर में सोयाबीन उत्पादन में कमी, सोयाबीन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, मध्य एशिया में युद्ध जैसी स्थितियों तथा सोयाबीन खली ढेप के बढ़े हुए दामों के कारण बाजार में सोयाबीन की मांग बढ़ी है।

दो महीनों में बदली तस्वीर

पिछले खरीफ सीजन के दौरान किसानों को सोयाबीन का केवल 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला था। कम दाम मिलने के कारण कई किसानों ने अपनी उपज रोककर रखी, लेकिन दिसंबर और जनवरी तक भी भाव में विशेष सुधार नहीं होने पर अधिकांश किसानों ने मजबूरी में कम दाम पर ही सोयाबीन बेच दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम

बेटी की शादी में जमकर नाचीं सांसद सुप्रिया सुले, ढोल की बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें VIDEO

मुंबई में मानसून लेट, छाता कारोबारी वेट! अम्ब्रेला की सेल्स में 25% की आई गिरावट

अकोला में 48,267 विद्यार्थियों के लिए गणवेश निधि वितरण शुरू, 1.15 करोड़ रुपये जारी

इसके बाद पिछले दो महीनों में सोयाबीन के भाव में तेजी आई और कीमतें 6 हजार से 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं। जिले की अधिकांश अकोला में कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन को 7 हजार रुपये के आसपास का भाव मिल रहा है, जो पिछले चारपांच वर्षों में सबसे अधिक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेः- मुंबई में मानसून लेट, छाता कारोबारी वेट! अम्ब्रेला की सेल्स में 25% की आई गिरावट

भाव बढ़े तो खाली हो चुके किसानों के गोदाम

व्यापारियों को हो रहा अधिक लाभ हालांकि अधिकांश किसानों के पास अब सोयाबीन का भंडार नहीं बचा है, इसलिए इस बढ़े हुए भाव का अधिक लाभ व्यापारियों को मिल रहा है। हाल ही में अकोला कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की 1,218 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जहां किसानों को 4,850 रुपये से लेकर 6,915 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव प्राप्त हुआ।

बुआई के समय सोयाबीन के अच्छे दाम मिलने से किसानों का रुझान इस फसल की ओर बढ़ा है। पिछले चारपांच वर्षों से कम कीमतों का सामना कर रहे किसान इस बार बेहतर बाजार भाव को देखते हुए सोयाबीन की खेती का क्षेत्र बढ़ा सकते हैं।

Akola soybean prices increase to 7000 per quintal farmers plan higher sowing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 06:53 PM

Topics:  

  • Agricultural Crops
  • Agriculture Sector
  • Akola
  • Akola News
  • Farmer Organization
  • Farmers deprived
  • Maharashtra News
  • soybean seeds
  • Vegetable Price Hike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.