-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Obc Communitys Fast Unto Death Continues For The Eighth Day In Akola
Akola :हैदराबाद गजेटियर’ लागू करने के खिलाफ ओबीसी समाज सड़कों पर, आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण और ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत जारी है। मराठा समाज को आरक्षण देने के बाद ओबीसी समाज ने भी सरकार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।

ओबीसी आरक्षण (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: राज्य सरकार द्वारा हैदराबाद गजेटियर लागू कर मराठा समाज को ओबीसी आरक्षण में शामिल करने के प्रयासों के विरोध में ओबीसी समाज ने तीव्र आंदोलन का रास्ता अपनाया है। ओबीसी समाज का मानना है कि यह निर्णय उनके आरक्षण अधिकारों पर अन्यायपूर्ण अतिक्रमण है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।
इसी उद्देश्य से 15 सितंबर से अकोला जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जनार्दन हिरलकर, शंकर पारेकर, पुष्पा गुलवाडे, राजेश ढोमणे और एड। भाऊसाहब मेडशिकर ने आमरण अनशन शुरू किया है। यह आंदोलन अब व्यापक रूप लेता जा रहा है, क्योंकि गांव-गांव से समर्थन पत्र प्राप्त हो रहे हैं।
चार संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पत्र सौंपा। आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए ओबीसी समाज ने 25 सितंबर को आक्रोश सभा आयोजित करने की घोषणा की है। इस सभा में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह सभा आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आमरण अनशन के आठवें दिन वंचित बहुजन आघाड़ी की महिला शाखा ने भी समर्थन पत्र देकर आंदोलन को मजबूती प्रदान की।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
बड़ी संख्या में आंदोलन में हिस्सा लें
इसके अलावा पूर्व विधायक नारायण गव्हाणकर, हरिदास भदे, विजयराव कोसल, प्रा। डॉ। संतोष हुशे, सुभाष सातव, सदाशिव शेलके, एड। प्रकाश दाते, प्रा। विजय उजवणे, चंदू सावजी, अनिल शिंदे, विष्णु मेहरे, नंदू बोपूलकर, गणेश इंगोले, सुमित्रा निखाडे, अर्चना धनोकार, माया इरतकर, श्रीराम पालकर, भानुदास भदाणे, लखुअप्पा लंगोटे, मनीष शेलके, शंकरराव इंगले, रामेश्वर बदरखे, शंकरराव बिडकर, विशाल घुगे, राजेश गावंडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें :- Mahavitran की बड़ी पहल, अब 157 KW तक बिजली भारवृद्धि 24 घंटे में मंजूर
इस आंदोलन में ओबीसी समाज की विभिन्न जातियों जैसे ओतारी, डोबारी, छप्परबंद मुस्लिम, माकडवाले, लभाणी, वेरड, रामोशी, मुस्लिम शाहा, मुस्लिम मदारी, मन्नेवार, बागवान आदि के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। यह आंदोलन पूरी तरह से कानूनी और लोकतांत्रिक मार्ग से चलाया जा रहा है। ओबीसी समाज अकोला जिला की ओर से अपील की गई है कि सरकार तक यह आवाज पहुंचे, इसके लिए लाखों की संख्या में लोग इस आंदोलन में भाग लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।
Obc communitys fast unto death continues for the eighth day in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
Jul 03, 2026 | 12:51 PMआष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
Jul 03, 2026 | 12:50 PM12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PM5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
Jul 03, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














