-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Maharashtra Tet Paper Leak Akola Exam Postponed 2026
भिवंडी में टीईटी पेपर लीक का खुलासा, अकोला के हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षा परिषद ने परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी। इसका असर अकोला के 12,596 अभ्यर्थियों पर पड़ा।

Paper Leak (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola TET Exam: नीट परीक्षा विवाद के बाद अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी का प्रश्नपत्र भी लीक होने से राज्यभर में हड़कंप मच गया है। ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस की छापेमारी के दौरान मूल प्रश्नपत्र बरामद होने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी। इस फैसले से अकोला जिले के 12,596 अभ्यर्थियों की तैयारियों पर ऐन वक्त पानी फिर गया है।
अकोला शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पहले पेपर के लिए 5,556 तथा दूसरे पेपर के लिए 7,040 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी, डमी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए फोटो व्यू तथा पुणे स्थित परीक्षा परिषद से सीधे जुड़े कनेक्ट व्यू हॉटलाइन की व्यवस्था की गई थी।
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक
इस वर्ष पहली बार प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर यूनिक नंबर और क्यूआर कोड भी छापा गया था, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकी जा सके। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बुरखा, दुपट्टा, मास्क और डिजिटल घड़ियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद परीक्षा शुरू होने से पहले ही भिवंडी में मूल प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने से पूरी व्यवस्था धरी की धरी रह गई।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
पुनर्परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी दोबारा फीस
भिवंडी में पुलिस द्वारा जब्त किए गए प्रश्न मूल प्रश्नपत्र से मेल खाने की पुष्टि होने के बाद परीक्षा परिषद को परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा। परीक्षा परिषद की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण कराने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
परीक्षा परिषद ने परीक्षा टाली
अकोला में जिला संकलन कक्ष, 492 पर्यवेक्षक तथा शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते परीक्षा संचालन के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन पेपर लीक की घटना से उनकी सारी तैयारियां व्यर्थ चली गईं। अब परीक्षा की नई तिथि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
Maharashtra tet paper leak akola exam postponed 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज नक्षत्रवाड़ी पहुंचेगा जायकवाड़ी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी
Jul 10, 2026 | 10:45 PMसीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
Jul 10, 2026 | 10:42 PMगुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:37 PMस्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 10:36 PMअखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PMसमुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
Jul 10, 2026 | 10:31 PMछत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM














