

Woman Driving Sports Car : सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने अलग अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पारंपरिक भारतीय पहनावे में लग्जरी स्पोर्ट्स कार चलाती नजर आ रही है।
वीडियो में महिला ने सलवार-कमीज पहन रखी है और सिर पर चुन्नी ओढ़ी हुई है। आमतौर पर लोग स्पोर्ट्स कार चलाने वालों की एक अलग छवि सोचते हैं, लेकिन इस वीडियो ने उस सोच को बदल दिया है। यही अनोखा मेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर निक्की दहिया के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी कार चलाती दिखाई देती हैं। उनका पारंपरिक लुक और आधुनिक स्पोर्ट्स कार का कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें "देसी बैडी" (Desi Baddie) कहकर बुला रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ndahiya2026 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत शानदार लग रहा है।" दूसरे ने उन्हें "Baddie" बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं।"
कई लोगों ने उनके पारंपरिक पहनावे की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "हमारी संस्कृति की सबसे अच्छी बात यह है कि सिर पर आज भी चुन्नी है।" हालांकि, यह वीडियो केवल फैशन या कार की वजह से नहीं, बल्कि इस संदेश के कारण भी पसंद किया जा रहा है कि आधुनिकता और अपनी संस्कृति, दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है।