IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?

IRE vs IND 2nd Match: टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि शुरुआती ओवरों में पिच से गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है, जिसका मेजबान टीम के खिलाफ फायदा उठाना चाहेंगे।
Vaibhav Suryavanshi
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IRE vs IND 2nd T20 Match: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच की नमी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर पहले मुकाबले में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि मेजबान आयरलैंड की टीम सीरीज में बढ़त बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि शुरुआती ओवरों में पिच से गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है, जिसका फायदा उठाकर वे आयरलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं। इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया की ताकत रही है, जिसे देखते हुए यह रणनीतिक फैसला लिया गया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में संतुलन बनाए रखा गया है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और शानदार मौका मिला है।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

दूसरी ओर, आयरलैंड के कप्तान ने कहा कि भले ही वे टॉस हार गए हों, लेकिन वे बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करके भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। आयरिश टीम के लिए पावरप्ले में तेजी से रन बनाना और भारतीय तेज गेंदबाजों के शुरुआती स्पेल को संभलकर खेलना सबसे बड़ी चुनौती होगी। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर आयरलैंड की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं

टी20 के इस दूसरे मैच में भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना टी20 अंतराराष्ट्रीय डेब्यू किया है। हालांकि, भारत के युवा और तेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल और इंतजार करना होगा। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है, जो कि उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। गौरतलब है कि पहले टी20 मुकाबले में ही वैभव को जगह नहीं मिलने के बाद से वह सुर्खियों में है। लोग चाह रहे हैं कि टीम में उन्हें जगह दी जाए।

पहले मुकाबले में भारत की हार

बात दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला किसी में हाल में जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया यह भी मुकाबला हारती तो है तो वह सीरीज से बाहर हो जाएगी। वैसे भी भारत ने लंबे अरसे से कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com