'मिशन दुर्गा' से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन

Mira Road Sakhi Sammelan 2026: मीरा रोड में विशाल सखी सम्मेलन-2026 आयोजित हुआ, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, कानूनी अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
Mira Road Sakhi Sammelan 2026 Mahila Sashaktikaran Swasthya Suraksha
मीरा रोड में हुआ सखी सम्मेलन (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Mira Road Sakhi Sammelan 2026 Mahila Sashaktikaran: पूनम संत महिला एवं विकास समिति, महाराष्ट्र द्वारा इंदिरा गांधी हॉस्पिटल, मीरा रोड (पूर्व) में विशाल सखी सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा।

महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन की पहल

कार्यक्रम में पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ राष्ट्रीय संयोजिका ईसाबेल ब्रेंडिश, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, प्रदेश संयोजिका सुजाता सिंह तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं। अपने संबोधन में पूनम संत ने कहा कि संस्था 'मिशन दुर्गा', 'बेटी है तो कल है' और 'सखी जोड़ो अभियान' जैसी पहल के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने महिलाओं से सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चंद्रावती त्रिपाठी ने महिलाओं से संगठन के सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने की अपील की। वहीं, सुजाता सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता ही मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है।

'मिशन दुर्गा' अभियान

सम्मेलन में अंजू जैन ने 'मिशन दुर्गा' अभियान की जानकारी दी। विशेषज्ञ सत्र में डॉ. सुरेखा मिचेरी ने ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच और जागरूकता, एडवोकेट बीना सिंह ने घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी अधिकार तथा साइकोलॉजिस्ट पूनम मेहरा ने मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संतुलन पर मार्गदर्शन दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए तथा शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, समाज सेवा, कला और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंदा जैन ने किया, जबकि अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष उपमा शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com