- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Icai Organizes Seminar On Bank Branch Audit In Akola Experts Provide Technical Information
अकोला में ICAI का बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी
अकोला में बैंक ब्रांच ऑडिट पर सीए एसो का सेमिनार आयोजित, जिसमें 70 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

Akola News: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की डब्लूआईआरसी की स्थानीय इकाई की ओर से बैंक ब्रांच ऑडिट विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार स्थानीय आईसीएआई भवन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए रोमिल सोजतिया द्वारा स्वागत एवं उद्घाटन उद्बोधन से हुई.
उन्होंने अपने संबोधन में बैंक ऑडिट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को नवीनतम ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता प्राप्त करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया. सेमिनार के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनुभवी वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए.
सीए श्वेता जैन, आरसीएम डब्लूआयआरसी, मुंबई ने आईआरएसी नॉर्मस एवं ऍडव्हान्स की व्हेरिफिकेशन विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. इसके पश्चात सीए रोहित पोरवाल, सूरत ने बैंक ब्रैंच ऑडिट का ओव्हर व्यु एवं एलएफएआर पर चर्चा विषय को सरल एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया.
सम्बंधित ख़बरें
अंतिम सत्र में सीए नीलेश जोशी, मुंबई ने एआई के माध्यम से बैंक ऑडिट जैसे आधुनिक एवं प्रासंगिक विषय पर जानकारी साझा की, जिससे उपस्थित सदस्यों को बदलते तकनीकी परिवेश में ऑडिट प्रक्रियाओं के नवाचारों की जानकारी प्राप्त हुई.
इस सेमिनार में 70 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स तथा 50 से अधिक सीए स्टूडेंट्स ने सहभागिता की और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया. संचालन सीए गिरिराज गुर्खा ने किया.
Icai organizes seminar on bank branch audit in akola experts provide technical information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खत्म हो जाएगा सऊदी-UAE का वजूद’, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी परमाणु धमकी; पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप
Apr 04, 2026 | 06:16 PMपायल नाग बनीं नई चैंपियन: आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Apr 04, 2026 | 06:11 PM‘चुनाव आयोग जैसी संस्थानों को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए…’, SC की जज BV Nagarathna ने कही बड़ी बात
Apr 04, 2026 | 06:11 PM‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Apr 04, 2026 | 06:01 PMDC vs MI: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का टारगेट
Apr 04, 2026 | 06:01 PMभारत के टेक सेक्टर में बढ़ती छंटनी: ओवरहायरिंग का असर या AI का दबाव?
Apr 04, 2026 | 05:56 PMदिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Apr 04, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














