इस सेवा का उद्घाटन जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यम से शासकीय सुविधाओं का सहज उपयोग करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय ठमके, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सामान्य प्रशासन) दिगंबर लोखंडे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) रविकांत पवार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।