- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Complaint Against Opposition Leader And Councillors
विपक्ष नेता और पार्षदों के खिलाफ शिकायत, अकोला मनपा में घटी थी ताला तोड़ने की घटना
23 अप्रैल को मनपा में ताला तोड़ने की घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। विरोधी पक्षनेता जीशान हुसैन सहित कई पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Akola Municipal Corporation: अकोला मनपा में 23 अप्रैल को हुई कक्षा का ताला तोड़ने की घटना ने राजनीतिक विवाद को और तीव्र कर दिया है.इस मामले में मनपा के विरोधी पक्षनेता जीशान हुसैन सहित 5 से 6 पार्षदों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. इस कार्रवाई से प्रशासन और राजनीति दोनों में खलबली मच गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, मनपा में विरोधी पक्ष नेता के कक्ष पर लगाया गया ताला स्वयं जीशान हुसैन और उनके समर्थक नगरसेवकों ने तोड़ा था. इसके बाद 24 अप्रैल को विरोधी पक्षनेता जीशान हुसैन, पार्षद गुड्डू पठान और आजाद खान के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से मनपा का वातावरण गरमा गया है. सत्ताधारी और विरोधक आमनेसामने आ खड़े हुए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मकान व जनगणना पर बहिष्कार सकल ओबीसी संगठनों की चेतावनी, जनगणना कॉलम में ओबीसी का उल्लेख नहीं
महिला आरक्षण का बिल पहले ही पास हो चुका, आरक्षण के पर्दे के पीछे पुनर्निर्माण का राजनीतिक खेल: एड. ठाकुर
सोयाबीन की दर पहुंची 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक, दूसरे पखवाड़े से फिर से दरों में वृद्धि
संजय गायकवाड़ का ‘यू-टर्न’: ‘शिवाजी कोण होता?’ पुस्तक विवाद में विधायक ने मांगी माफी, नरम पड़े तेवर
कांग्रेस के पार्षदों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि विरोधी पक्ष को दुय्यम स्थान देने का कोई भी प्रयास सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अन्यायपूर्ण व्यवहार जारी रहा तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा.
विरोधी पक्ष नेता जीशान हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, आप हम पर मामले दर्ज करते रहिए, हम भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करते रहेंगे.
विरोधी पक्षनेता के कक्ष पर ताला लगाना लोकतंत्र का अपमान है. उन्होंने यह भी मांग की कि जिन्होंने ताला लगाया और सरकारी कामकाज में अड़चन पैदा की, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए.
Complaint against opposition leader and councillors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के PM नेतन्याहू को कैंसर: 2024 में हुआ था डिटेक्ट, जानें क्यों अब तक छिपाई थी यह बात
Apr 24, 2026 | 07:09 PMभगवान विष्णु हमेशा शेषनाग पर ही क्यों विराजमान रहते हैं? जानिए इसका गहरा रहस्य
Apr 24, 2026 | 06:59 PMAdhik Maas: अगले महीने से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, जानिए पुण्य कमाने के इस सर्वोत्तम समय में क्या करें
Apr 24, 2026 | 06:53 PMमकान व जनगणना पर बहिष्कार सकल ओबीसी संगठनों की चेतावनी, जनगणना कॉलम में ओबीसी का उल्लेख नहीं
Apr 24, 2026 | 06:53 PMअनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली
Apr 24, 2026 | 06:52 PMरामायण और रामचरितमानस में क्या है असली अंतर? आसान भाषा में समझें
Apr 24, 2026 | 06:51 PMमहिला आरक्षण का बिल पहले ही पास हो चुका, आरक्षण के पर्दे के पीछे पुनर्निर्माण का राजनीतिक खेल: एड. ठाकुर
Apr 24, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM












