- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Balapur Municipal Election 2025 Final Candidate List Voting Schedule
बालापुर नगर परिषद चुनाव: 85 नगरसेवक और 5 नगराध्यक्ष उम्मीदवार मैदान में, 20 दिसंबर को होगा मतदान
Balapur Nagar Parishad Election: बालापुर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद नगरसेवक पद के लिए 85 और नगराध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में बने रहे। 20 नवंबर को मतदान होगा।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Balapur Municipal Council Election Candidate List: अकोला जिले की बालापुर नगर परिषद चुनाव के सुधारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी। इस दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके चलते चुनावी मुकाबले का चित्र पूरी तरह स्पष्ट हो गया है।
नगरसेवक पद के लिए भारी प्रतिस्पर्धा
बालापुर नगर परिषद में कुल 12 प्रभागों से 25 नगरसेवक चुने जाने हैं। इन पदों के लिए कुल 85 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसका अर्थ है कि प्रत्येक सीट पर औसतन तीन से चार उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। नगरसेवक पद के लिए इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का मैदान में उतरना इस चुनाव को और अधिक रोचक बना रहा है।
नगराध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार
नगराध्यक्ष पद की एकमात्र सीट के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 17 नवंबर को नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। इसके बाद 18 नवंबर को कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव निर्णय अधिकारी के समक्ष लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका दावा था कि अधिकारियों ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस कारण उन्होंने 24 नवंबर को न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हालांकि 29 नवंबर को राज्य चुनाव आयोग ने सुधारित कार्यक्रम घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
सुधारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक थी। इस दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब चुनाव चिन्ह और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 11 दिसंबर को घोषित की जाएगी।
मतदान और मतगणना का कार्यक्रम
मतदान 20 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस प्रकार चुनावी प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है और अब सभी की निगाहें मतदान और मतगणना पर टिकी है।
अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
नगराध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों का मैदान में बने रहना और नगरसेवक पद के लिए 85 उम्मीदवारों का मुकाबले में उतरना बालापुर नगर परिषद चुनाव को बेहद प्रतिस्पर्धी बना रहा है। अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस न लेने से यह स्पष्ट हो गया है कि सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत की संभावना को लेकर आश्वस्त हैं और मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
यह भी पढ़ें:- ठाणे में ED और ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी फंडिंग मामले हुई कार्रवाई, सिमी कनेक्शन आया सामने
चुनावी प्रचार होगा तेज
बालापुर नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबले का स्वरूप तय हो चुका है। 25 नगरसेवक पदों के लिए 85 उम्मीदवार और नगराध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनावी प्रचार तेज होगा और 20 दिसंबर को मतदान के जरिए जनता अपने प्रतिनिधि चुनेगी। 21 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे। बालापुर नगर परिषद चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है।
सभी नगर परिषदों की मतगणना 21 को
अकाेला जिले की पांच नगर परिषदों तथा एक नगर पंचायत के चुनाव की मतगणना 21 दिसंबर को होगी। जिसमें 6 नगराध्यक्ष तथा नगरसेवकों का चयन किया जाएगा।
Balapur municipal election 2025 final candidate list voting schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMकेरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
Mar 03, 2026 | 02:38 PMराजस्थान के जंगलों में 48 दिन ‘शिकार’: बोरिवली की 8 करोड़ की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से पकड़े गए चोर
Mar 03, 2026 | 02:38 PMHoli 2026: होली के रंग में रंगे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम , रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल
Mar 03, 2026 | 02:32 PMपहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:30 PMT20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी
Mar 03, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














