- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Attack With Knife And Iron Pipe In Alegaon
आलेगांव में चाकू और लोहे की पाइप से हमला, आरोपियों पर मामला दर्ज
आलेगांव में पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति पर चाकू और लोहे की पाइप से हमला, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

Akola News: पातुर तहसील के आलेगांव में पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति पर चाकू और लोहे की पाइप से जानलेवा हमला करने की गंभीर घटना सामने आई है.इस प्रकरण में चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलेगांव निवासी गणेशम श्रीनाथ 45 ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनकी शिकायत पर केशव उर्फ किशोर लहांगे, सागर सांगले, श्रावण लहांगे और सौरभ लहांगे, सभी निवासी आलेगांव, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने श्रीनाथ के भतीजे अभिजीत मिस्त्री को धमकी दी थी कि वह उनकी मामा की बेटी को भगाकर ले जाएगा. इस पर श्रीनाथ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया था, जिससे आरोपियों ने बैर पाल लिया.
इस बीच श्रीनाथ तराले के घर सरकारी मदद के लिए आवेदन लिखने गए थे. उसी दौरान केशव लहांगे चाकू लेकर पहुंचा और श्रीनाथ पर हमला कर दिया. बचाव करते समय उनके घुटने पर चोट लगी. इसके बाद अन्य तीन आरोपी लाकड़ी काठियां और लोहे की पाइप लेकर पहुंचे और श्रीनाथ को बुरी तरह पीटा. इस हमले में उनके हाथ, जांघ, पीठ, छाती और सिर पर गंभीर चोटें आईं. इस घटना की जांच चान्नी पुलिस कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है.
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज
‘पढ़ाई करने की उम्र नहीं होती’, 47 साल के कालीन कारीगर ने पास की 10 वीं की परीक्षा, पेश किया उदाहरण
आयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
Attack with knife and iron pipe in alegaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Watermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMTCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
May 08, 2026 | 07:40 PMअंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
May 08, 2026 | 07:36 PMTVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
May 08, 2026 | 07:36 PMदिव्यांगजनों के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, बनेगी समग्र नीति; डॉ. अजय खेमरिया को मिली ड्राफ्ट तैयार करने की कमान
May 08, 2026 | 07:29 PMसावधान! जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के शिकार
May 08, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













