Delhi Air Pollution: राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, GRAP स्टेज-1 किया गया लागू, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

Delhi AQI Update: राजधानी दिल्ली में एक्यूआई बढ़ने के कारण GRAP स्टेज-1 लागू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा खुले में कूड़ा जलाना, निर्माण स्थल पर रोक जैसी पाबंदियां लगाई गई।
Delhi Air Pollution: Capital's Air Turns Toxic Again; GRAP Stage-1 Implemented—Find Out What Changes Have Taken Place
प्रतीकात्मक फोटो ( सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Delhi AQI News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी एक बार फिर खराब होने लगी है। इस पर हुई समीक्षा बैठक में आज GRAP की सब-कमेटी ने हालात की जानकारी ली। कमेटी ने पाया कि मौसम के कारण राजधानी क्षेत्र में हवा में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 16 अप्रैल को दिल्ली में AQI 226 दर्ज किया गया। यह वायु प्रदूषण में खराब श्रेणी माना जाता है। हवा में प्रदूषण स्तर बढ़ने से पूरे दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-1 को लागू कर दिया गया।

आपको बता दें कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर GRAP का यह नया शेड्यूल बनाया। इसके अनुसार, वायु प्रदूषण का स्तर 201-300 AQI के बीच होने पर GRAP का पहला स्टेज लागू कर दिया जाता है। वर्तमान एक्यूआई का रेंज GRAP के स्टेज-1 में आया है। इसलिए इसे लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित एजेंसियां अब इन नियमों को लागू करेंगी और इसपर निगरानी बनाए रखेंगी। जिससे कि प्रदूषण स्तर नियंत्रण में रहे।

शहर में GRAP के स्टेज-1 लागू

GRAP के स्टेज-1 लागू होने पर सड़कों की साफ-सफाई बढ़ाई जाएगी, साथ ही पानी का छिड़काव भी किया जाएगा, जिससे कि धूल कम किया जा सके। इस दौरान शहर में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाएगी। उन स्थलों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिससे कि धूल पर नियंत्रण बना रहे। इस बीच खुले में कचरा, पत्ते या अन्य चीजें जलाने पर पूरी तरह पाबंदी लगी रहेगी।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, जिससे कि हालात काबू में रहें। इस बीच एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और मौसम विभाग व अन्य एजेंसियों के पूर्वानुमान के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। इन सब के बाद भी अगर प्रदूषण लगातार बढ़ता रहेगा, तो GRAP का अगला चरण लागू किया जा सकता है। ये भी जानें- बंगाल के लाखों वोटरों को बड़ी राहत; SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; अब इन लोगों को मिलेगा वोट का अधिकार

क्या है GRAP योजना

आपको बता दें कि, दिल्ली में लागू होने वाला GRAP (Graded Response Action Plan) एक योजना है। इसे वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इसे लागू किया जाता है। हवा की गुणवत्ता खराब होने पर इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है। इसके चार चरण होते हैं। जो एक्यूआई के विभिन्न स्तर पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है। इसके चार चरण इस प्रकार हैं-

  • स्टेज-1 (खराब)- एक्यूआई 201-300 के बीच रहने पर,
  • स्टेज-2 (बहुत खराब)- एक्यूआई 301-400 होने पर,
  • स्टेज-3 (गंभीर)- एक्यूआई 401-450 के बीच होने पर,
  • स्टेज-4 (अति गंभीर)- एक्यूआई 450 से ऊपर जाने पर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com