-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Anticipatory Bail Plea Of Accused In Serious Case Of Selling Abortion Pills Rejected
गर्भपात की गोलियों की काली कमाई! अकोट में आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने ठुकराई
- Written By: अपूर्वा नायक
अकोला शहर के अकोट जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्भपात की गोलियों की बिक्री के गंभीर मामले में आरोपी पंकज टावरी के द्वारा दायर की गई याचिका खारिज हो गई है।

गर्भपात की गोलियां (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: अकोट शहर में अवैध रूप से गर्भपात की गोलियों की बिक्री के गंभीर मामले में आरोपी पंकज टावरी (42) निवासी अकोट द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को अकोट सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
यह आदेश मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी।एम। पाटिल ने पारित किया। यह मामला अकोट शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सरकारी पक्ष की ओर से एड अजीत देशमुख ने न्यायालय में याचिका का विरोध करते हुए विस्तृत युक्तिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2025 को औषध निरीक्षक मनिष गोतमारे ने एक बनावटी ग्राहक को 500 रु की दो नोटें देकर टावरी मेडिकोज में भेजा।
वहां ग्राहक ने गर्भपात की दवा मांगी, जिस पर एक कर्मचारी ने उसे एक मोबाइल नंबर देकर दवा की मांग करने को कहा। फोन करने पर एक व्यक्ति ग्राहक से मिला और चार गोलियां एक कागज में लपेटकर उसे सौंप दीं।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
नागपुर के सरकारी अस्पतालों का कड़वा सच: परिजनों के भरोसे स्ट्रेचर, हाई कोर्ट ने पूछा-कितने पद हैं खाली?
Akola News: महसूल समाधान शिविर से नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत, पालक मंत्री आकाश फुंडकर ने किया शुभारंभ
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
ग्राहक ने 1000 रु की राशि उस व्यक्ति को दी और इशारे से छिपे अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद औषध निरीक्षक, वैद्यकीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पंचों की टीम ने टावरी मेडिकोज पर छापा मारा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज टावरी बताया और कहा कि वह दूकान के मालिक विपीन टावरी का भाई है तथा उनकी अनुपस्थिति में दूकान पर मौजूद था।
मौके से गोलियां और नकद राशि जब्त की गई। औषध निरीक्षक ने आरोपी को नोटिस देकर दवा की खरीद के स्रोत की जानकारी मांगी थी, जिसका उत्तर आरोपी ने दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दवाएं बिना बिल के खरीदी गई थीं और डॉक्टर की पर्ची के बिना बेची जा रही थीं, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है।
ये भी पढ़ें :- अमृत योजना: शहर के हर 30 मीटर पर चेंबर, लेकिन कब जुड़ेगें शौचालय?
13 अगस्त को हुआ मामला दर्ज
13 अगस्त 2025 को इस मामले में अकोट शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी तब से फरार है। गर्भपात की दवाओं की आपूर्ति किससे की गई और अन्य कौन-कौन इस अपराध में शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे और उपनिरीक्षक अविनाश मोहिते इस मामले की जांच कर रहे हैं। नागपुर स्थित शासकीय विश्लेषक प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जब्त की गई गोलियां गर्भपात के लिए उपयोगी हैं। इस आधार पर सरकारी वकील ने आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता जताई और अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी।
Anticipatory bail plea of accused in serious case of selling abortion pills rejected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














