- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola World Art Day Celebration Deepa Sharma Indian Art Styles 2026
अकोला में दीपा शर्मा ने चित्रों के जरिए दिखाई भारत की समृद्ध विरासत, मंडला और मधुबनी शैली का अद्भुत संगम
विश्व कला दिवस पर अकोला की कलाकार दीपा शर्मा ने अपनी विशेष कृति के माध्यम से मंडला, मधुबनी और गोंड कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कला को मानसिक शांति और समृद्धि का माध्यम बताया।

Akola World Art Day News: अकोला में हर वर्ष 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का चयन महान कलाकार लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिवस के सम्मान में किया गया है। इसका उद्देश्य कला के महत्व को समझना, कलाकारों को प्रोत्साहित करना और समाज में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
कला केवल चित्र या सजावट नहीं, बल्कि भावनाओं, संस्कृति और विचारों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। यह समाज में शांति, एकता और संवेदनशीलता को बढ़ाती है। कला केवल सुंदरता नहीं, कला जीवन को समृद्ध बनाने का माध्यम है, हमारी देश में विविध कला शैलियों का अद्भुत संगम देखा जाता है।
यह विचार विश्व कला दिवस निमित्त स्थानीय कलाकार दीपा शर्मा ने प्रकट किए। इस बीच उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्होंने एक विशेष चित्र बनाया है, उन्होंने चित्र के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एक विशाल पेड़ के नीचे बच्चे पढ़ते हुए दिखाए गए हैं। पेड़ जीवन और विकास का प्रतीक है, जबकि बच्चे ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य का संकेत देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
यह रचना सेवा, सुशासन और समृद्धि के मूल्यों को प्रकट करती है। चित्र में भारत की पारंपरिक कला शैलियों का सुंदर मिश्रण किया गया है। केंद्र में मंडला आर्ट आध्यात्मिक संतुलन दर्शाती है, बॉर्डर में मधुबनी कला प्रकृति और संस्कृति का चित्रण करती है, जबकि पेड़ में गोंड कला जीवन और जीवंतता का प्रतीक है।
इस प्रकार यह चित्र भारत की विविध कला विरासत को एक साथ प्रस्तुत करता है। मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव
कला का मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह तनाव और चिंता को कम करती है, मन को शांत और संतुलित बनाती है, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती है तथा भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम देती है।
इस तरह विश्व कला दिवस हमें यह सिखाता है कि कला केवल सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह हमें जोड़ती है, सिखाती है और समाज को बेहतर बनाती है। इससे हमें यह संदेश भी मिलता है कि, कला में है जीवन की शक्ति यह जोड़ती है सेवा, सुशासन और समृद्धि की भक्ति।
Akola world art day celebration deepa sharma indian art styles 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के ओमाहा कोर्ट ने नाबालिग के शोषण मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई 10 साल की सजा
May 31, 2026 | 10:24 AMमहाराष्ट्र का बड़ा फैसला, गोंदिया मानव-वन्यजीवों की गतिविधियों पर अब AI की नजर; ग्रामीणों को मिलेगा अलर्ट
May 31, 2026 | 10:14 AMPM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
May 31, 2026 | 10:12 AMमुंबई के ‘पे एंड यूज’ शौचालयों पर बीएमसी सख्त, 90 दिनों में सुधार नहीं तो रद्द होगा ठेका
May 31, 2026 | 10:03 AMबारिश में देरी पड़ी भारी, गोंदिया में जल संकट की आहट; प्रकल्पों में सिर्फ 22.67% पानी शेष
May 31, 2026 | 10:00 AMविधान परिषद चुनाव: महाविकास आघाड़ी के हर्षजीत देशमुख ने भरा नामांकन, यशोमति ठाकुर बनीं कांग्रेस पर्यवेक्षक
May 31, 2026 | 09:57 AMTrump Chicago Mayor: शिकागो के मेयर ने ट्रंप को कहा ‘क्रूर तानाशाह’, पलटवार में ट्रंप ने उन्हें बताया ‘बेकार’
May 31, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














