-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Water Crisis Katepurna Dam Water Level Shortage
अकोला में जल संकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 18% पानी बचा; सातवें दिन हो रही जलापूर्ति
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola Water Shortage: अकोला में बारिश की कमी के चलते जल संकट गहराता जा रहा है। काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 18 प्रतिशत पानी शेष है और शहर में सातवें दिन जलापूर्ति की जा रही है।

अकोला जल संकट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: अकोला शहर तथा जिले में पिछले कई दिनों से बारिश का दूर दूर तक पता नहीं है, जिसके कारण आनेवाले गंभीर जल संकट की स्थिति की आहट सुनाई दे रही है। महान गांव में स्थित काटेपूर्णा बांध से शहर के लोगों को जलापूर्ति की जाती है। वर्तमान समय में काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 18।0 प्रश पानी बकाया है। इसी कारण से अब शहर में सातवें दिन नलों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है।
विशेष बात यह है कि, आधा जुलाई माह समाप्त हो गया है और अब तक जैसी दमदार बारिश होनी चाहिए थी नहीं हुई है। लगातार बाष्पीकरण के कारण जल प्रकल्पों में दिन प्रतिदिन पानी घटता जा रहा है। अब इस समय अकोला शहर में सातवें दिन नलों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। इसी तरह वान प्रकल्प में 41.61 प्रश जल भंडारण है। इसी तरह मोर्ना प्रकल्प में 44.95 प्रश, निर्गुणा प्रकल्प में 18.61 प्रश, उमा प्रकल्प में 2.93 प्रश, दगड़पारवा प्रकल्प में 42.68 प्रश पानी शेष है।
24 में से 12 जलप्रकल्प सूख गए
आए दिन जल प्रकल्पों में पानी कम होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 24 लघु प्रकल्प हैं, जिसमें से 12 प्रकल्प पूरी तरह से सूख गए हैं। बचे हुए 12 प्रकल्पों में बहुत ही कम पानी शेष है। यह सही है कि भीषण गर्मी में थोड़ी कमी आई है लेकिन उमस काफी बढ़ गयी है। अकोला शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले महान गांव स्थित काटेपूर्णा बांध में जल भंडारण लगातार घट रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
डिजिटल मनोरंजन में नई क्रांति! मुंबई में खुला देश का पहला AI-फर्स्ट वर्चुअल प्रोडक्शन मिक्सी स्टूडियोज
नागपुर में न्याय की चौखट पर झुकी मनपा: आदेश की अवहेलना करने पर अधिकारी को याद आई मर्यादा
Mumbai Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सिग्नलिंग पर विवाद, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल
काटेपूर्णा बांध में घटा जलस्तर
जल उपलब्धता कम होने के कारण अकोला मनपा को जल वितरण में कटौती करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि शहर में सातवें दिन नलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
भर कर रखना पड़ता है पानी
यह उल्लेखनीय है कि, अब सात दिनों में एक बार नलों द्वारा जलापूर्ति होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक कठिनाई उन परिवारों को हो रही है जो पूरी तरह मनपा की जलापूर्ति पर निर्भर हैं।
अकोला में अब हर सातवें दिन मिल रहा पानी
ऐसे लोगों को सात दिनों के लिए पेयजल और घरेलू उपयोग का पानी एक साथ संग्रहित करना पड़ता है। घरों में सीमित स्थान होने के कारण कई परिवारों को पानी के भंडारण में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि जिस दिन नलों से पानी आता है, उस दिन उन्हें अपने अन्य कार्य छोड़कर पानी भरने में समय लगाना पड़ता है। हालांकि कुछ परिवारों के पास बोरवेल, हैंडपंप या इलेट्रिक पंप जैसे वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध हैं, लेकिन केवल नल जलापूर्ति पर निर्भर लोगों की स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी पढ़े: मालेगांव में बारिश थमने से किसानों की बढ़ी चिंता, नई फसलों पर धूप से झुलसने का खतरा
जरूरत पडने पर टैंकरों द्वारा होगी जलापूर्ति
इस बारे में मनपा प्रशासन का कहना है कि, शहर के किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो महानगरपालिका प्रशासन द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। मनपा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, संभाल कर पानी का उपयोग करें, मनपा प्रशासन निश्चित ही पानी समस्या उत्पन्न होने से पहले ही टैंकरों द्वारा जलापूर्ति शुरू करेगा, इसलिए शहरवासी चिंता न करें।
Akola water crisis katepurna dam water level shortage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
Jul 18, 2026 | 03:32 PMअकोला में जल संकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 18% पानी बचा; सातवें दिन हो रही जलापूर्ति
Jul 18, 2026 | 03:32 PMडिजिटल मनोरंजन में नई क्रांति! मुंबई में खुला देश का पहला AI-फर्स्ट वर्चुअल प्रोडक्शन मिक्सी स्टूडियोज
Jul 18, 2026 | 03:31 PMनागपुर में न्याय की चौखट पर झुकी मनपा: आदेश की अवहेलना करने पर अधिकारी को याद आई मर्यादा
Jul 18, 2026 | 03:29 PMसोनम वांगचुक को हटाने के बाद जंतर-मंतर पर नया बवाल, दीपके पर स्याही से हमला, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 03:27 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
Jul 18, 2026 | 03:25 PMMumbai Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सिग्नलिंग पर विवाद, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल
Jul 18, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM










