- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Vba Protest Water Crisis Municipal Corporation Gagar Fodo Andolan
अकोला में जलसंकट पर वंचित बहुजन आघाडी का ‘गागर फोड़ो’ आंदोलन, प्रशासन ने दिया टैंकर और नए पंप का आश्वासन
अकोला में जलसंकट के खिलाफ वंचित बहुजन आघाडी ने मनपा कार्यालय के सामने भव्य मोर्चा निकाला। हजारों नागरिकों ने पानी की मांग को लेकर आवाज उठाई। प्रशासन ने टैंकर से पानी और नए पंप का आश्वासन दिया।

Akola News: अकोला शहर में मनपा की सीमा वृद्धि क्षेत्र के प्रभाग क्र. 14 सहित कई भागों में गंभीर जलसंकट और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में वंचित बहुजन आघाडी ने शुक्रवार को मनपा कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला।
गांधी जवाहर बाग से निकले इस मोर्चे में हजारों नागरिक, महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। पानी दो, हक हमारा दो, मनपा प्रशासन हायहाय जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। इस बीच आंदोलन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद देंडवे और महानगर अध्यक्ष, पार्षद नीलेश देव ने एम्बुलेन्स को रास्ता देने के लिए स्वयं आगे आकर मार्ग साफ किया, जिससे आंदोलन का संवेदनशील और अनुकरणीय चित्र भी सामने आया।
इस मोर्चे में महिलाओं का उत्स्फूर्त सहभाग रहा। मनपा कार्यालय के सामने प्रतीकात्मक गागर फोड़कर तीव्र निषेध व्यक्त किया गया। आंदोलन अनुशासन बद्ध और नियोजनबद्ध रहा। आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
महाराष्ट्र सड़क हादसा, सोलापुर में एसटी बस और डंपर की भिड़ंत, जलगांव में दंपत्ति की मौत, कुल 4 की जान गई
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
नागरिकों ने नियमित जलापूर्ति, जला हुआ पंप बदलने, टैंकर से पानी उपलब्ध कराने, पिछड़ा वर्ग की बस्ती सुधार योजना के निधि का उपयोग, अन्यायकारक संपत्ति कर रद्द करने, रस्तों की देखभाल, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और आवारा श्वानों की समस्या पर उपाय जैसी प्रमुख मांगें रखीं।
प्रशासन से चर्चा और आश्वासन आंदोलन के बाद शिष्ट मंडल ने उपायुक्त विजय पारतवार और जलापूर्ति विभाग प्रमुख अमोल डोईफोडे से चर्चा की। प्रशासन ने सोमवार से मलकापुर, शिवनी और गुड़धी भागों में टैंकर द्वारा पानी आपूर्ति शुरू करने तथा आठ दिन में जला हुआ पंप बदलकर नया पंप लगाने का आश्वासन दिया। नागरिकों को कुछ राहत मिली, पर सवाल उठे कि प्रशासन केवल मोर्चे के बाद ही क्यों जागता है।
आंदोलन में उपस्थिति इस आंदोलन में वीबीए के जिलाध्यक्ष प्रमोद देंडवे, नीलेश देव, पराग गवई, सुनील इन्नाणी, जयश्री बहाद्दुरकर, आम्रपाली खंडारे, मिलिंद इंगले, संगीता अढाऊ, ज्ञानेश्वर सुलताने, गजानन गवई, दामोदर जगताप, प्रभा शिरसाट, उज्वला पातोडे, शेख शमशू उपस्थित थे।
Akola vba protest water crisis municipal corporation gagar fodo andolan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














